फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week

OTT Release: जनता की आवाज बनेंगी परिणीति; एक्शन का भी मिलेगा डोज, जानिए इस वीक क्या-क्या है लिस्ट में?

Mon, 05 Oct 2026 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

OTT releases This Week: अक्तूबर के पहले वीक की शुरुआत सिनेमा के शौकीनों के लिए शानदार रही। अब दूसरे वीक में ओटीटी पर क्या-क्या खास रिलीज होने वाला है? जानिए

विज्ञापन
Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में 'दृश्यम 3' लगी हुई है। इस हफ्ते भी थिएटर में कॉमेडी का तड़का लगाने 'उड़ता तीर' की आमद होगी। मगर, ओटीटी पर भी खजाना भरपूर मिलेगा। इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर से लेकर तमिल भाषा की एक्शन फिल्म तक, कई शानदार विकल्प रहेंगे। क्या-क्या होगा लिस्ट में? जानें...

विज्ञापन

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
सुपर बूमी - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर बूमी 
यह एक एनिमेटिड सीरीज है, जो 05 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह पारिवारिक मनोरंजन सीरीज है। इसमें बूमी और उसके दोस्तों ने अपनी एक वर्चुअल गेमिंग दुनिया बनाई है, जहां उनका सामना नई-नई चुनौतियों और एडवेंचर्स से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
मंदादि - फोटो : सोशल मीडिया

मंदादि
यह तमिल भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सूरी और सुहास अभिनीत यह फिल्म 08 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
बिलो - फोटो : सोशल मीडिया

बिलो
यह कनाडाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 08 अक्तूबर  2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जोश हार्टनेट, मैकेंजी डेविस और चार्ली हीटन अभिनीत यह सीरीज समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित है। शहर पर अचानक एक रहस्यमयी समुद्री जीव का आतंक शुरू हो जाता है। ऐसे में एक मछुआरा सामने आता है, जो अपने समुदाय और परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक जीव से दो-दो हाथ करता है।

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

'रिपोर्टिंग लाइव' 
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। यह 09 अक्तूबर को दस्तक देगी। इसमें वे पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी और अवैध रेत खनन का पर्दाफाश करेंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। परिणीति के अलावा फिल्म में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे सितारे हैं।

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
आवारापन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आवारापन 2
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'आवारापन 2' ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। मगर, अब तक यह सिर्फ रेंट पर उपलब्ध थी। इसे देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी पड़ रही थी। मगर, अब यह मासिक सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए भी 09 अक्तूबर से उपलब्ध रहेगी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।    

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट
अगर के-ड्रामा सीरीज में आपकी दिलचस्पी है तो यह सीरीज आपके लिए है। इसे 09 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसकी कहानी एक बड़े कारोबारी घराने के वारिस की है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा है। उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है। 

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
एनिमल्स - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल्स 
यह एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बेन अफ्लेक निर्देशित 'एनिमल्स' 09 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अफ्लेक, केरी वाशिंगटन, जिलियन एंडरसन, एड्रियाना पाज और लुइस गेरार्डो मेंडेज हैं। यह एक राजनीतिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक मेयर पद के उम्मीदवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

Reporting Live to Awarapan 2 Mandaadi Akka Below Animals Movies And series to release On OTT This Week
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे 
टॉम हॉलैंड अभिनीत मार्वल्स की 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' भी इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक इसे 06 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed