फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Reveals He Is Still Waiting For KBC Ghee Prize And Cheque Kapil Sharma Show

सैफ अली खान: अभिनेता को अब तक नहीं मिला केबीसी में जीता दो साल का घी और चेक, खुद किया खुलासा

Sun, 18 Oct 2026 10:57 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 10:57 AM IST
सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, जहां अभिनेता ने बताया कि उन्हें केबीसी में जीता हुआ घी और चेक अभी तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Reveals He Is Still Waiting For KBC Ghee Prize And Cheque Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा शो में पहुंचे सैफ और करीना - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने। वहां उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की।
विज्ञापन


इस दौरान सैफ अली खान ने बातों ही बातों में यह भी बताया कि उन्हें केबीसी में जीता हुआ दो साल का घी और उनका चेक अभी तक नहीं मिला है। यह सुनने के बाद करीना कपूर ने भी शानदार रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Saif Ali Khan Reveals He Is Still Waiting For KBC Ghee Prize And Cheque Kapil Sharma Show
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और अभिनेता की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी दौरान किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई।

सैफ अली खान ने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे। इसके बाद सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' यह सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह भी हंसने लगीं।
विज्ञापन

Saif Ali Khan Reveals He Is Still Waiting For KBC Ghee Prize And Cheque Kapil Sharma Show
सैफ अली खान. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी में जीता था सैफ ने यह इनाम
बता दें कि सैफ सितंबर के आखिर में अक्षय कुमार के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक घी की सप्लाई मिलेगी।

घी का इनाम सुनकर सैफ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जब इनाम की घोषणा की, तो सैफ हैरान होकर बोले, 'वाह, क्या?' इस पर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। फिर जब अमिताभ ने दोबारा इनाम के बारे में बताया, तो सैफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'बस, मैं इसी वजह से यहां आया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed