Bigg Boss 20: 'कोई आपकी मदद नहीं कर सकता'; 'बिग बॉस' के नैरेटर विजय विक्रम सिंह ने क्यों कहा ऐसा? जानिए
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अगले महीने शुरू होने वाला है। इससे पहले इस शो के नैरेटर विजय विक्रम सिंह ने इस शो का हिस्सा बनने के इच्छुक लोगों को सतर्क किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नैरेटर विजय विक्रम सिंह ने दर्शकों को आगाह किया है। उन्होंने 'बिग बॉस 20' शुरू होने से चंद दिन पहले एक वीडियो जारी करके बिग बॉस में चयन प्रक्रिया के बारे में बताया है। बता दें कि इस रियलिटी शो में टास्क को समझाने, कन्फेशन रूम में बुलाने या अन्य घटनाओं का जिक्र करने के लिए जो आवाज सुनाई देती है, वह विक्रम सिंह की ही है। उन्होंने क्या कहा है जानिए?
विजय विक्रम सिंह बोले- 'चयन प्रक्रिया से मेरा मतलब नहीं'
विजय विक्रम सिंह ने हाल ही में उन लोगों को सतर्क किया है, जो बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की ख्वाहिश रखते हैं। दरअसल, तमाम लोग शो में जाने के लिए विजय से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें ऐसे ढेरों मैसेज मिल चुके हैं। लगातार आ रहीं कॉल और मैसेज के बीच विजय विक्रम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया से दूर-दूर तक उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ नैरेशन की छोटी सी भूमिका निभाते हैं।
विजय विक्रम ने क्या कहा?
बिग बॉस के नैरेटर विजय विक्रम सिंह का कहना है कि उन्हें रियलिटी शो में शामिल होने के इच्छुक लोगों के मैसेज की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कंटेस्टेंट बनने की चाहत रखने वालों को चेतावनी दी कि जो कोई भी उन्हें एंट्री दिलाने का वादा कर रहा है, वह झूठ बोल रहा है।
विजय विक्रम ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने साफ किया कि बिग बॉस एक इनविटेशन-बेस्ड सिलेक्शन प्रोसेस फॉलो करता है और लोगों से कहा कि वे सिलेक्ट होने में मदद के लिए उनके पास न आएं।
- वीडियो में उन्होंने कहा, 'ऐसे मैसेज मेरे पास बहुत सारे आते हैं कि, 'साहब, मुझे बिग बॉस में जाना है'।
- देखिए साहब, बिग बॉस जो है, यह एक इनविटेशन-बेस्ड रियलिटी शो है, ऑडिशन-बेस्ड रियलिटी शो नहीं है।
- किसी को भी मैसेज भेजकर आपका चयन नहीं हो सकता, कोई आपकी मदद नहीं कर सकता।
कब से शुरू होगा बिग बॉस 20?
विजय विक्रम सिंह ने आगे साफ कहा है कि सलेक्शन प्रक्रिया में उनका दूर-दूर तक कोई रोल नहीं है। ऐसे में शो में जगह सुरक्षित कराने के लिए वे किसी की कोई मदद नहीं कर पाएंगे। विजय के मुताबिक, 'मैं तो बिल्कुल भी मदद नहीं कर सकता हूं। मैं तो शो से जुड़ा हुआ एक छोटा सा नैरेटर हूं। अपनी आवाज देता हूं शो पर। चयन प्रक्रिया से मेरा कोई ताल्लुक नहीं है'। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिग बॉस में आने के लिए उनसे आग्रह न किया जाए। बता दें कि 6 सितंबर 2026 से 'बिग बॉस 20' शुरू होने जा रहा है।