फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina Funny Reaction On December wedding Rumours With Medha Shankr Comedian dismissed the speculation

समय रैना: 'सॉरी.. टालना पड़ेगा'; क्या दिसंबर में मेधा शंकर संग शादी रचाएंगे कॉमेडियन? अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Mon, 21 Sep 2026 12:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

Samay Raina On Wedding Rumours: कॉमेडियन समय रैना की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ उनका नाम जोड़ा गया है। इन अफवाहों पर खुद समय ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Samay Raina Funny Reaction On December wedding Rumours With Medha Shankr Comedian dismissed the speculation
मेधा शंकर-समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडियन समय रैना का नाम अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की शादी को लेकर भी अफवाहों का दौर जारी है। कई मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि दोनों दिसंबर में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। शादी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर हाल ही में समय रैना ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

समय रैना ने मजाकिया अंदाज में दी प्रतिक्रिया
समय रैना और मेधा शंकर की कथित डेटिंग की खबरें काफी वक्त से चल रही हैं। इस बीच रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इस पोस्ट पर समय रैना ने रिएक्शन दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में ही शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'सॉरी मेधा, हमें यह टालनी पड़ेगी'
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में मेधा शंकर को टैग करते हुए लिखा है, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है। सॉरी मेधा, हमें इसको पोस्टपोन करना पड़ेगा'।

विज्ञापन

मेधा शंकर ने क्या कहा?
अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी समय रैना के इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है और कई सारे लाफिंग इमोजी बनाए हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने वेडिंग रूमर्स को एकदम निराधार बताया। उन्होंने कहा कि शादी की ये अफवाहें बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed