Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shashi Tharoor To Make TV Hosting Debut With Discovery Ramayana Beyond Borders Premiere On December 7

रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स: शशि थरूर की टीवी पर नई पारी शुरू, इस सीरीज को करेंगे होस्ट; कब से होगा प्रसारण?

Thu, 19 Nov 2026 07:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

  • राजनेता और लेखक शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 
  • वह डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को होस्ट करते नजर आएंगे। 
  • जानिए कब शुरू होगी सीरीज और क्या होगा इसमें खास। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor To Make TV Hosting Debut With Discovery Ramayana Beyond Borders Premiere On December 7
शशि थरूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shashitharoor

विस्तार

राजनेता और लेखक शशि थरूर अपनी प्रभावशाली अंग्रेजी भाषा और कम्यूनिकेशन के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहते हैं। अब वे नई सीरीज को होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी सामने आ गया है। 
विज्ञापन


क्या होगा सीरीज में खास? 
शशि थरूर जल्द ही टीवी होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह डिस्कवरी की आने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' को होस्ट करते नजर आएंगे। यह चार एपिसोड की सीरीज होगी। 
विज्ञापन


मेकर्स ने सीरीज का प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसमें दर्शकों को इसकी एक झलक देखने को मिली है। इस सीरीज के जरिए रामायण की उस यात्रा को दिखाया जाएगा, जो सदियों में भारत से निकलकर एशिया के कई देशों तक पहुंची। इसमें भगवान राम, सीता, हनुमान और रावण जैसे प्रमुख किरदारों के जरिए महाकाव्य के अलग-अलग सांस्कृतिक रूपों को समझने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Shashi Tharoor To Make TV Hosting Debut With Discovery Ramayana Beyond Borders Premiere On December 7
शशि थरूर - फोटो : ANI
रामायण की दिखाई जाएगी कहानी
चार एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया जाएगा कि रामायण की कहानी कंबोडिया, श्रीलंका और थाईलैंड से होते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया तक कैसे पहुंची। सीरीज में इन देशों में रामायण से जुड़ी मान्यताओं, कहानियों और सांस्कृतिक प्रभाव को सामने लाया जाएगा।

देखें प्रोमो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Discovery Channel India (@discoverychannelin)

कब से होगी शुरू? 
  • 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' का सह-निर्देशन सुजाता कुलश्रेष्ठ और अभिमन्यु तिवारी ने किया है।
  • इसका निर्माण वाइड एंगल फिल्म्स ने किया है।
  • यह सीरीज 7 दिसंबर 2026 को रात 9 बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगी।
  • इसके चारों एपिसोड हर हफ्ते एक-एक करके दिखाए जाएंगे।
  • दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed