Shefali Jariwala: शेफाली की प्रेयर मीट में फूट-फूट कर रोए पिता, वीडियो देख भर आईं सबकी आंखें
Shefali Jariwala Prayer Meet: बुधवार को कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा रखी गई, जहां एक बार फिर एक्ट्रेस को परिजनों और करीबियों ने याद किया।


विस्तार
‘कांटा लगा’ से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हर किसी को गमगीन कर गया है। इंडस्ट्री से लेकर फैन्स तक, हर कोई इस खबर से सदमे में है। बुधवार को मुंबई में शेफाली की प्रेयर मीट रखी गई, जहां का माहौल बेहद भावुक रहा। लेकिन इस मौके पर जो दृश्य सबसे ज्यादा दिल छू गया, वो था उनके पिता का रो-रोकर बुरा हाल और पति पराग त्यागी का उन्हें संभालना।
टूट गए पिता को पराग ने संभाला
प्रेयर मीट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शेफाली के पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। इस मुश्किल घड़ी में उनके दामाद और शेफाली के पति पराग त्यागी ने उन्हें कंधा दिया और ढांढस बंधाते नजर आए। पराग खुद भी गहरे दुख में डूबे हुए थे लेकिन परिवार के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई। ये दृश्य इतना भावुक था कि वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो उठे।
ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: न आलिया भट्ट; न प्रियंका चोपड़ा, ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण
View this post on Instagram
इंडस्ट्री में छाया मातम
शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 'कांटा लगा' गाने से करियर की शुरुआत करने वाली शेफाली ने कई हिट म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज में भाग लिया। ‘बिग बॉस 13’ में भी उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता था। उनके निधन की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है।
शादीशुदा जिंदगी में थी खुश
शेफाली की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। पहले उनकी शादी हरमीत सिंह से हुई थी जो ज्यादा समय नहीं चली। बाद में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की। दोनों की केमिस्ट्री और साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती थीं। फैंस उन्हें एक परफेक्ट कपल मानते थे।
पराग पर टूटा दुखों का पहाड़
अब शेफाली के चले जाने से पराग पूरी तरह टूट चुके हैं। लेकिन वो इस समय परिवार के लिए मजबूती बनकर खड़े हैं। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट की हर तैयारी खुद देखी।