सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

Vijay-Sangeetha Divorce: थलापति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए संगीन आरोप; बोलींं- 'एक्ट्रेस से अफेयर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Sangeetha Divorce: तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और TVK प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

Trending Videos


अभिनेत्री के साथ अफेयर का आरोप
संगीता ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अफेयर है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से तलाक देने की मांग की है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हालांकि, इस मामले में विजय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 25 साल बाद दरार? 
अभिनेता और TVK प्रमुख विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं — जेसन संजय और दिव्या शाशा। लंबे समय तक दोनों को एक खुशहाल परिवार के रूप में देखा जाता रहा।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार
अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, तलाक की यह कानूनी प्रक्रिया स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है। इस कानून के प्रावधानों के अनुसार, अगर किसी पति या पत्नी पर व्यभिचार (अडल्टरी) या क्रूरता जैसे आरोप साबित होते हैं, तो दूसरा पक्ष तलाक की मांग कर सकता है।

इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट की आगे की कार्यवाही और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
'जन नायकन' में नजर आएंगे विजय
साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed