फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anupama Parameswaran shared about controlling relationship

'अभिनेत्री होने पर शर्मिंदा किया जाता था', अनुपमा ने खोले एक्स के राज; बोलीं- 'उसकी वजह से फिल्म प्रमोशन...'

Wed, 19 Aug 2026 07:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Aug 2026 07:27 PM IST
सार

Anupama Parameswaran: अनुपमा परमेश्वरन दो साल तक एक खराब रिश्ते की शिकार रहीं। इसका खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया है। अब उन्होंने अपने रिश्ते से जुड़ी कुछ और कड़वी यादों साझा की हैं।

विज्ञापन
Anupama Parameswaran shared about controlling relationship
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों अनुपमा परमेश्वरन अपने व्यक्तिगत जीवन के लेकर चर्चाओं में हैं। अपने पुराने रिेलेशनशिप और उससे जुड़े दर्द के बारे में अब वह खुलकर सामने आ रही हैं। उन्होंने अपने तकलीफ भरे रिश्ते के बारे में काफी कुछ बताया। जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने…

विज्ञापन


अनुपमा परमेश्वरन ने क्या कहा? 
बीते कई दिनों से एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर रिश्ते को लेकर कई खुलासा किये हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके पार्टनर ने रिलेशनशिप के दौरान उनका उत्पीड़न किया। अनुपमा ने बताया... 

विज्ञापन
  • एक समय मैं ग्यारह बच्चे पैदा करने का सपना देखती थी।
  • मगर इस रिश्ते के बाद अब मैं बच्चे ही नहीं चाहतीं। 
  • मेरे बॉयफ्रेंड ने मेरे आत्मविश्वास और पेशेवर उपलब्धियों के लेकर कई बार मुझे बहुत बुरा महसूस करवाया।
  • इस रिश्ते ने मेरे निजी जीवन और करियर दोनों में लिए गए मेरे कई फैसलों को प्रभावित किया।
  • मुझे कई बार एक महिला होने और यहां तक कि मेरे एक्टर होने पर भी शर्मिंदा महसूस कराया गया।

Anupama Parameswaran shared about controlling relationship
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupamaparameswaran96

पीरियड्स को लेकर बुरा महसूस कराया
अपनी बातचीत में आगे अनुपमा परमेश्वरन ने कहा, ‘ पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन हो, दसवां दिन हो, पंद्रहवां दिन हो, बीसवां दिन हो, पच्चीसवां दिन हो, कोई भी दिन हो। अगर आप किसी व्यक्ति से उसकी गलती के बारे में पूछें, तो वो कहेगा- 'अरे, आपको पीएमएस हो रहा है, आपका पीरियड अभी आना बाकी है।'
उसके ऐसा कहने पर मुझे बहुत शर्म आती थी। मुझे औरत होने पर बहुत बुरा लगता था। मुझे अपनी सारी उपलब्धियों पर ही बुरा लगने लगा था।’

Anupama Parameswaran shared about controlling relationship
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया

'परधा' इंवेंट में रोने की वजह बताई 
अगस्त 2025 में अनुपमा डायरेक्टर के साथ अपनी फिल्म 'परधा' का प्रमोशन कर रही थीं। प्रेस के साथ सवाल-जवाब के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं और रोने लगीं। उनकी टीम ने उन्हें शांत कराया और पानी दिया।
जब पत्रकार उनसे बार-बार पूछने लगे कि वह इतनी भावुक क्यों हो रही हैं? तो अनुपमा ने बात को टालते हुए कहा था कि महिला-केंद्रित फिल्म को शूट करना और उसका प्रमोशन करना आसान नहीं था।
अब हाल ही में उस घटना को याद करते हुए अनुपमा ने कहा, ‘हालात कितने भी मुश्किल हों पर मैं मैं ऐसी नहीं हूं कि स्टेज पर ही रोने लगूं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे वो सबसे बुरी बातें कही गईं, जो कोई महिला सुनना नहीं चाहती। जिस इंसान को मेरी रक्षा करनी चाहिए थी, वही मुझे अंदर से तोड़ रहा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed