फिर चर्चा में आई विजय की ‘जन नायकन’, कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर ने दिया बड़ा हिंट; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म?
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की लंबे समय से मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली फिल्म आधा साल बीत जाने के बाद भी अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। लेकिन अब फिल्म के रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है। कनाडा के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने इशारा दिया है कि यह फिल्म आखिरकार 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
यह अपडेट ऐसे समय पर सामने आया है, जब खबरें हैं कि फिल्म ने 7 महीने की देरी के बाद सेंसर बोर्ड (CBFC) की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब सर्टिफिकेट का इंतजार है।
कनाडा डिस्ट्रीब्यूटर ने दिया बड़ा हिंट
कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर योर्क सिनेमाज ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरकार, हमारे अपने थलापति विजय ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में यॉर्क सिनेमाज द्वारा रिलीज। 24 जुलाई से सिनेमाघरों में धूम मचेगी। एक शानदार थिएटर अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। टिकटों के लिए जुड़े रहिए।’
हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस पोस्ट के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
🔥 Finally! Our Own Thalapathy Vijay is ready to set the big screen on fire with #JanaNayagan💥
— York Cinemas (@yorkcinemas) July 8, 2026
🇨🇦 Canada Release by York Cinemas
🎬 Igniting screens from July 24.
Get ready for the ultimate theatrical celebration.
Stay tuned for tickets 🎫#thalapathyvijay #yorkcinemas pic.twitter.com/CcyiZAZqUp
CBFC की प्रक्रिया लगभग पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जन नायकन’ की टीम ने CBFC द्वारा सुझाए गए सभी बदलाव पूरे कर लिए हैं और अब सर्टिफिकेशन प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाएगा, जिसके बाद मेकर्स रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सेट पर कीड़े के काटने से बीमार पड़े राजेश शर्मा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग; पूछे कड़े सवाल
यह भी कहा जा रहा है कि विदेशों के डिस्ट्रीब्यूटर्स को 24 जुलाई की रिलीज के लिए तैयार रहने को कहा गया है। फिलहाल केवीएन प्रोडक्शंस की तरफ से किसी भी तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एच विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' को विजय के फैंस के लिए एक खास रिलीज के तौर पर पेश किया जा रहा है, क्योंकि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।