जेलर 2 ओटीटी रिलीज: थिएटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म, कब और कहां देख पाएंगे?
Jailer 2 Movie OTT Release: आज फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में लगी है। इसकी थिएटर रिलीज के बीच चर्चा इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चल पड़ी है कि यह ऑनलाइन कब आएगी। जानते हैं...
विस्तार
फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार पूरा हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में सज गई है। भारत से अमेरिका तक, दर्शकों में उत्साह है। इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नजर आए हैं। इस बीच चर्चा इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी है। लोग जानना चाह रहे हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब आएगी?
क्या सामने आ गई ओटीटी रिलीज डेट?
'थलाइवा' रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न ही मेकर्स की तरफ से कुछ कहा गया है। मगर, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म के लिए शायद दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अगले महीने यानी नवंबर तक यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी।
ओटीटी पर कहां देख पाएंगे दर्शक?
फिल्म 'जेलर 2' नवंबर महीने में ओटीटी पर उपलब्ध हो सकती है। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद दिवाली के आसपास यह फिल्म रिलीज हो जाए।
जेलर 2 की ओटीटी रिलीज क्या है विवाद?
दरअसल, फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर लाने की तैयारी है। अगर इसी समय सीमा का पालन किया जाता है तो यह फिल्म अगले महीने ही रिलीज हो सकती है। दूसरी तरफ, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की समय-सीमा को लेकर विवाद भी है। जल्दी ओटीटी रिलीज के कारण नॉर्थ इंडिया में इस फिल्म के हिंदी वर्जन की स्क्रीनिंग सीमित होने की संभावना है।
- कहा जा रहा है कि चार हफ्ते की विंडो के चलते नॉर्थ इंडिया के बड़े मल्टीप्लेक्स ऑपरेटरों की चिंता बढ़ गई है।
- सिनेमा चेन हिंदी फिल्मों की सिनेमाघर और ओटीटी रिलीज के बीच आठ हफ्ते का फासला चाहती हैं।
- ऐसे में चार हफ्ते की विंडो पर विचार किया जा रहा है। हो सकता है कि फिल्म का हिंदी डब वर्जन चार हफ्ते की विंडो में रिलीज ने हो।
- देखना होगा कि मेकर्स ओटीटी रिलीज का एलान कब करते हैं।
फिल्म 'जेलर 2' के बारे में
बता दें कि फिल्म 'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की ही फिल्म 'जेलर' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक जैसे सितारे हैं। ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल का कैमियो रोल भी है। इसके अलावा सीक्वल में एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे कुछ नए स्टार्स भी शामिल हुए हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।