Lokesh Kanagaraj: प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे लोकेश कनगराज, 'लियो' निर्देशक ने किया खुलासा
'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने प्रभास के साथ मिलकर अगली फिल्म में काम करने की खबरों पर मुहर लगाई और फिल्म के बारे में कई बातें साझा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें दलपति विजय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस पहले सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि 'लियो' के बाद कनगराज साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं। वहीं अब इस खबर पर मुहर लग चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक ने कहा कि वह एक फिल्म के लिए प्रभास के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। लोकेश और प्रभास का एक प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आना निश्चित रूप दर्शकों के लिए खुशखबरी है।
प्रभास-लोकेश आएंगे साथ
लोकेश कनगराज अभिनेता दलपति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में एक साक्षात्कार दिया। प्रभास एक बड़ी एक्शन फिल्म के लिए निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलकर काम करेंगे। लोकेश ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं प्रभास के साथ एक बड़ी फिल्म कर रहा हूं और यह हम दोनों के अपने-अपने प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद शुरू होगी।"
Gurdas Maan: गुरदास मान का कनाडा में होने वाला कॉन्सर्ट स्थगित, दोनों देशों के बीच चल रहा विवाद बना वजह
लोकेश के पास पाइपलाइन में कई फिल्में
'लियो' भी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) के अंतर्गत आने वाला है। अपने भविष्य के लाइनअप के बारे में बात करते हुए लोकेश कनगराज की रजनीकांत के साथ अगली फिल्म 'थलाइवर 171' है। यह एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी, जो उनके यूनिवर्स के अंतर्गत नहीं आएगी। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोकेश अभिनेता कार्ति की 'कैथी 2' और कमल हासन की 'विक्रम 2' पर काम करने जा रहे हैं।
History of Haifa: इस्राइल के जिस शहर हाइफा में फंसी नुसरत, उसे हिटलर के चंगुल से बचाया था भारतीयों ने
इस दिन रिलीज होगी 'लियो'
लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित 'लियो' दलपति विजय के साथ उनका दूसरा सहयोग है। इससे पहले वह 'मास्टर' में साथ काम कर चुके हैं। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म एक फुल-थ्रॉटल गैंगस्टर फिल्म होगी और दलपति विजय का कभी न देखा गया अवतार होगा। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
Priyanka Chopra: जो और सोफी के तलाक से प्रियंका चोपड़ा पर पड़ सकता है असर? रिपोर्ट में खुलासा