फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   rajinikanth film jailer 2 collected 140 crores globally in advance booking

जेलर 2: ओपनिंग डे पर टूट सकता है ‘एनिमल’ समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में दिखा रजनीकांत का क्रेज

Wed, 14 Oct 2026 11:50 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

Jailer 2 Advance Booking Collection: फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों की दीवानगी प्री बुकिंग में नजर आने लगी है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों रुपये की ओपनिंग का रुझान दिखा दिया है। जानें 15 अक्तूबर को क्या हो सकता है बॉक्स ऑफिस का समीकरण?

विज्ञापन
rajinikanth film jailer 2 collected 140 crores globally in advance booking
जेलर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह साउथ सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों का उत्साह सिनेमाघरों में प्री-बुकिंग के आंकड़ों के जरिए दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

कितना पहुंचा कमाई का ग्राफ? 
भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हो गई थी। कुछ अंतरराष्ट्रीय सिनेमाघरों में भी फिल्म ने शानदार शुरुआत की। 14 अक्टूबर (बुधवार) की सुबह तक, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, हिंदी भाषा में फिल्म को लेकर उतना क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

rajinikanth film jailer 2 collected 140 crores globally in advance booking
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब

एक्टर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म 

  • 'जेलर 2' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ग्रॉस 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
  • 2025 में रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने एडवांस बुकिंग में 65 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • इस फिल्म ने तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था।
  • इस ग्राफ के हिसाब से ‘जेलर 2’ सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों में जगह बन सकती है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर 2’ देशभर में ग्रॉस 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। 
  • इसका मतलब यह होगा कि फिल्म दुनिया भर में आसानी से 140 करोड़ रुपये के आस पास की कमाई कर सकती है।
  • वहीं 2023 में रिलीज हुआ ‘जेलर 2’ के पहले भाग ने 48 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग की थी। 
विज्ञापन

rajinikanth film jailer 2 collected 140 crores globally in advance booking
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जेलर 2' की कास्ट 
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed