इस देश में बिना किसी कट के रिलीज होगी विजय की ‘जन नायकन’, 24 जुलाई को देगी दस्तक; भारत में बढ़ी एक्साइटमेंट
Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के सीएम और एक्टर विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की लंबे समय से मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली फिल्म आधा साल बीत जाने के बाद भी अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। लेकिन अब फिल्म के रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
24 जुलाई को इस देश में होगी रिलीज
फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म ब्रिटेन के सिनेमाघरों में बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी।
इसकी जानकारी अहिंसा एंटरटेनमेंट ने रविवार को एक्स पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘तमिलनाडु के सीएम विजय की फिल्म जन नायकन 24 जुलाई को यूके के सिनेमाघरों में रिलीज होगी- बिना कट के, 15 रेटिंग के साथ। पूरा एक्शन, पूरा मास एंटरटेनमेंट और थलापति का पूरा क्रेज, बिल्कुल वैसे ही जैसा इसे दिखाया जाना था। आखिरी बार।’
THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time 🔥🔥🔥@actorvijay @KvnProductions @PharsFilm… pic.twitter.com/c6YCX6mvDJ
— Ahimsa Entertainment (@ahimsafilms) July 12, 2026
भारत में ‘जन नायकन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
वहीं भारत में इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, फिल्म की कुल लंबाई 183 मिनट 11 सेकंड (करीब 3 घंटे 3 मिनट) है। फिल्म को 9 जुलाई को सर्टिफाई किया गया था।
भारत में कब होगी रिलीज?
फिलहाल फिल्म के भारत में रिलीज होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान या पोस्ट सामने नहीं आया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जन नायकन जुलाई में ही रिलीज हो सकती है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब
'जन नायकन' की स्टार कास्ट फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।