फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 Rajiv Adatia had dinner with sister Shilpa Shetty watch funny videos of both

Bigg Boss 15: शो से बाहर आते ही राजीव अदातिया ने बहन शिल्पा शेट्टी संग किया डिनर, देखें दोनों का मजेदार वीडियो

Tue, 21 Dec 2021 09:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 21 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

राजीव अदातिया बिग बॉस 15 से बाहर हो चुके हैं। शो से एविक्ट होने के बाद राजीव ने अपनी राखी बहन शिल्पा शेट्टी से मुलाकात की। इस मौके का एक वीडियो राजीव ने शेयर किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rajiv Adatia had dinner with sister Shilpa Shetty watch funny videos of both
राजीव अदातिया, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 15 का ये वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। कुछ समय से सलमान खान के इस शो से किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया जा रहा था। लेकिन इस बार सलमान खान ने एक साथ दो कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाया। राजीव अदातिया और राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस 15 से बाहर हो चुके हैं। राजीव शो में अपने फनी अंदाज के लिए पसंद किए जा रहे थे, तो वहीं रितेश राखी सावंत की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं लेकिन इस बार राजीव और रितेश के डबल एविक्शन ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। वहीं, अब घर से बाहर आने के बाद राजीव अदातिया एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से मिलने पहुंचे, जिन्हें वह अपनी बहन मानते हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Rajiv Adatia had dinner with sister Shilpa Shetty watch funny videos of both
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राजीव अदातिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजीव और शिल्पा एक साथ डिनर के मजे उठा रहे हैं। इस दौरान दोनों एक साथ मस्ती भी करते दिखाई दे रहे हैं' इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘शमिता शेट्टी हम आपको मिस कर रहे हैं।' इस वीडियो में फैंस को राजीव और शिल्पा की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BOLLYWOOD KI DEEWANI (@bollywoodkideewani77)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Rajiv Adatia had dinner with sister Shilpa Shetty watch funny videos of both
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में राजीव ने शिल्पा शेट्टी को डिनर के लिए धन्यवाद भी कहा है। वह वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं, ‘इस टेस्टी खाने के लिए धन्यवाद।’ इसके बाद शिल्पा कहती हैं, ‘बदलाव के लिए, खाना तुमने नहीं बनाया।’ इस पर राजीव कहते हैं, ‘शमिता हम आपको मिस कर रहे हैं।’ इसके बाद शिल्पा अपनी बहन शमिता को याद करते हुए कहती हैं, ‘मिस यू टुनकी।’ बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता को टुनकी कहकर ही बुलाती हैं। राजीव इस वीडियो के आखिर में बिग बॉस में फिर से जाने की बात भी करते हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Rajiv Adatia had dinner with sister Shilpa Shetty watch funny videos of both
राजीव अदातिया, शिल्पा और शमिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के राखी भाई हैं। जब राजीव ने बिग बॉस 15 में एंट्री की थी, तब शमिता उन्हें शो में देखकर काफी हैरान रह गई थीं। इसके बाद पूरे शो में राजीव और शमिता का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, बाहर आने के बाद राजीव सीधा शिल्पा शेट्टी से मिले, जिससे साफ है कि राजीव के लिए शिल्पा और शमिता काफी खास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed