Indias Got Talent 9: कंटेस्टेंट ने शिल्पा शेट्टी को जादू से हवा में लटकाया, देखकर उड़ गए सबके होश
इंडियाज गॉट टैलेंट के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट अपने जादू से शिल्पा शेट्टी को हवा में लटकाते हुए दिखाई दे रहा है। ये अविश्वसनीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं। इसमें देशभर के अलग-अलग कोने से ऐसे-ऐसे कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं, जिनका हुनर देखने को बाद चारों जजों के भी होश उड़ जाते हैं। शो में जादूगर भी अपने कई मैजिक दिखा चुके हैं। लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा जादूगर नजर आएगा, जिसने शिल्पा शेट्टी को हवा में ही लटका दिया। इस मौका के एक वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री हवा में बिना किसी सहारे के लटकी हुई दिख रही हैं।
मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे शिल्पा ने अपने इंस्टा अकाउंट से री-शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी पहले एक छोटे टेबल पर खड़ी होती हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट एक्ट्रेस के हाथों में सिल्वर रॉड पकड़ा देता है। लेकिन फिर शिल्पा शेट्टी की आंखों को बंद करवाया जाता है। इसके बाद कंटेस्टेंट शिल्पा शेट्टी के पैरों के नीचे से टेबल निकाल देता है। इस दौरान शिल्पा को कुछ नहीं होता। वह फिर भी हवा में खड़ी रहती हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में आगे देखा जा सकता है शिल्पा के हाथों से रॉड भी ले ली जाती है। इसके बाद भी शिल्पा हवा में खड़ी रहती हैं। इस वीडियो मे शिल्पा कुछ सेकेंड तक बिना किसी सहारे के हवा में खड़ी नजर आ रही हैं। ये चीज देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है। ये देखकर मनोज मुंतशिर कहते हैं, ‘अबे ये क्या है?' दूसरी तरफ सभी जोर-जोर से तालियां बजाते हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी के भी होश उड़ जाते हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक है।
इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'ये था अविश्वसनीय रेड्डी। शेट्टी।’ इस एपिसोड को इस वीकेंड यानी 20 फरवरी को टेलिकास्ट किया जाएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस यकीनन इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।