फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight

बिग बॉस 20: घर से बेघर हुआ यह सदस्य; काजी और रीति में हुई बहस, आम्रपाली और माही में से किसे मिला ज्यादा प्यार?

Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
सार

Rohed Khan Evicted from Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के दूसरे नॉमिनेशन में घर से पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। इस कंटेस्टेंट का नाम है रोहिद खान, जो ऑस्ट्रिया के मॉडल हैं। 

विज्ञापन
Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

विस्तार

रविवार को 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार काफी हंगामा भरा रहा। इसी बीच शो से पहला एविक्शन हो गया है। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए चार सदस्यों के नाम सामने आए थे। ये चार सदस्य आसिफ, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान थे। चारों प्रतिभागियों ने नॉमिनेशन प्रक्रिया पर चर्चा की थी, जो बिग बॉस के घर के नियम के खिलाफ था।
विज्ञापन

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
घर से बाहर हुए रोहिद
चूंकि यंग पिछले हफ्ते कैप्टन थे इसलिए नॉमिनेट नहीं किए गए। बाकी तीनों से बिग बॉस ने वरदान (तथास-टू) यानि दूसरा मौका छीन लिया। ऐसे में इस हफ्ते सीधे बेघर होने के लिए आसिफ, स्काउट और रोहिद के नाम चुने गए। इसमें से रोहिद को सबसे कम वोट मिले और वो 'बिग बॉस 20' से बेघर होने वाले पहले प्रतिभागी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
ठकुराइन चुनी गईं आम्रपाली
सलमान ने घर में एक फन टास्क कराया। सबसे पूछा गया कि आम्रपाली और माही में से घर सबसे अच्छे से कौन संभालता है। चार लोगों ने माही को वोट दिए, बाकी सबने आम्रपाली को वोट दिए। आम्रपाली घर की ठकुराइन चुनी गईं, हालांकि इस टास्क का उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
इसके अलावा सोनाली बेंद्रे और मुन्नावर फारुखी 'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचे। वह सलमान खान से मिलीं और अभिनेता के लिए वह हलवा भी बनाकर लाईं थीं। उन्होंने भाईजान को हलवा चखाया। वह शो पर अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। इस पर उन्होंने सलमान से चर्चा की और घर वालों से बात भी की। 

आदित्य धर: दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर ‘धुरंधर’ के निर्देशक हुए खुश; कहा- पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सिद्धार्थ और तमन्ना भी सेट पर पहुंचे
शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी पहुंचे। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां की पसंदीदा कंटेस्टेंट कनिका हैं। तमन्ना ने काजी को बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने काजी से कहा कि वह रॉकस्टार स्टेप सीखनी चाहती हैं। इसके बाद काजी ने उन्हें स्टेप सिखाए।

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने क्यों किया था नाटक?
इससे सलमान ने जो शनिवार को वीकेंड का वार के दौरन सीने में दर्द का नाटक किया था, वो घर वालों को ये बताने के लिए किया था कि पिछले कुछ हफ्तों से काजी तौकीर उनको बेवकूफ बना रहे हैं। वह घर वालों के साथ अपनी मेंटल हेल्थ काे लेकर प्रैंक कर रहे हैं।
सलमान ने कहा, 'जो काजी ने किया वो गलत था। जो सेट पर मैंने किया वो भी गलत है। हालांकि, इससे किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह गलत है।' सलमान ने काजी को समझाया कि उन्हें यह करने की जरूरत नहीं थी। वह बहुत अच्छा खेल रहे थे।' 
बहरहाल, सलमान को तकलीफ में देख सभी घर वाले चिंतित हो गए थे, जबकि आम्रपाली तो उनका हाल देखकर रो पड़ीं।

Rohed Khan evicted from the Salman Khan hosted show Bigg Boss 20 amrapali mahi qazi and rhiti tiwari fight
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
काजी की रीति से हुई बहस
सलमान खान ने घर वालों के सामने काजी की पोल खोल दी, जिसकी वजह से आधे से ज्यादा घर वाले काजी के खिलाफ हो गए। उन्होंने काजी को झूठा और दोगला बताया। घर वालों ने कहा कि काजी आपने हमारे साथ धोखा किया है। आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तीवारी और अरिश्फा समेत कई साथी प्रतिभागियों ने काजी को खूब खरी-खोटी सुनाईं। 
इस बीच काजी और रीति तिवारी के बीच बहस भी हो गई। रीति ने काजी ने कहा कि वो उनसे बिलकुल बात ना करें। वो फ्रॉड स्टार हैं। गुस्से में आकर रीति ने काजी को गाली भी दी पर काजी ने शांत रहकर सिर्फ इतना कहा कि आपका गुस्सा जायज है पर आप मुझे गाली ना दें।
हालांकि बाद में काजी ने कैमरे से बात करते हुए जनता से माफी मांगी कि मेंटल हेल्थ को लेकर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं शर्मिंदा हूं। मैं सिर्फ मजाक कर रहा था, किसी का नुकसान नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed