सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Subhash Ghai Teases Taal Sequel Asks Fans Whether He Should Make It With New Cast and Director

सुभाष घई ने 'ताल' के सीक्वल को लेकर दिया संकेत, फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने की थी तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Subhash Ghai On Taal 2: सुभाष घई ने आज 'ताल' का पोस्टर पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और प्रशंसकों से पूछा कि क्या उन्हें इसका सीक्वल बनाना चाहिए। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने अभिनय किया था।

Subhash Ghai Teases Taal Sequel Asks Fans Whether He Should Make It With New Cast and Director
सुभाष घई फिल्म 'ताल' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई की मशहूर फिल्म 'ताल' आज भी लोगों को बहुत पसंद है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सुभाष घई इस सुपरहिट रोमांटिक फिल्म का दूसरा भाग यानी 'ताल 2' बनाने की सोच रहे हैं। सुभाई ने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि क्या वह नए कलाकारों के साथ 'ताल 2' देखना चाहेंगे?

सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर ताल का एक पोस्टर हाथ में पकड़े हुए तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म की तारीफ रोजर एबर्ट ने की थी। इसी के साथ उन्होंने प्रशंसकों से पूछा कि क्या उन्हें इसे नए कलाकारों और निर्देशक के साथ 'ताल 2' बनानी चाहिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को मिली सबसे बड़ी तारीफ
अपनी पोस्ट में सुभाष घई ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी तारीफ किससे मिली थी। साल 2005 में शिकागो के 'एबर्टफेस्ट' में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हॉलीवुड के मशहूर फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने फिल्म 'ताल' की तारीफ की थी। 

विज्ञापन

रोजर एबर्ट ने कही यह खास बात
रोजर एबर्ट ने 'ताल' को 'शुद्ध मनोरंजन' और 'मासूमियत से भरी' फिल्म बताया था। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म में हॉलीवुड के पुराने दौर के क्लासिक संगीत जैसा जादू है, जो अब अमेरिकी फिल्मों से गायब हो चुका है। वह फिल्म के गानों, डांस और ऐश्वर्या राय की एक्टिंग से बहुत प्रभावित हुए थे।

कब रिलीज हुई थी 'ताल'
फिल्म 'ताल' 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई है। अमरीश पुरी और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में दिखें। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया था, जिसके गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

यह भी पढ़ें: राम चरण के बॉडीगार्ड पर चढ़ा 'पेद्दी' का खुमार, क्रिकेटर धोनी के सटाइल में लगाया 'हेलिकॉप्टर शॉट'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed