फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vivek oberoi reacted on Salman Khan strong stand against social media troll

विवेक ओबेरॉय: सलमान से जुड़े किस मामले पर बोले अभिनेता? कहा- नकारात्मक बातें करनी ही क्यों हैं

Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

Vivek Oberoi On Salman Khan: बीते दिनों सलमान खान ने अपने शो ‘बिग बॉस 20’ में ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी। इस पर अब विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान इस मामले पर सलमान से अलग सोच जाहिर की।

विज्ञापन
vivek oberoi reacted on Salman Khan strong stand against social media troll
विवेक ओबेरॉय, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विवेक ओबेरॉय अक्सर सलमान खान के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब एक्टर ने सलमान से जुड़े एक और मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सलमान के ट्रोलर्स के प्रति कड़ा रुख अपनाने पर काफी कुछ कहा।

विज्ञापन


सलमान के रवैये पर क्या बोले विवेक? 
बीते दिनों सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी। अब इस मामले पर आईएनएस से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘जीवन में सकारात्मक करने के लिए बहुत कुछ है, हमें नकारात्मक क्यों ही करना है? नकारात्मक बातें भी क्यों ही करनी हैं?’ विवेक ने अपने बयान के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से सलमान को ट्रोलर्स को दरकिनार करने की सलाह दी। 

विज्ञापन

vivek oberoi reacted on Salman Khan strong stand against social media troll
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने ट्रोलर्स से क्या कहा था? 
‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा , 'मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर रिएक्ट नहीं करना चाहते। किसी एक्ट्रेस के मां बनने पर उसे ट्रोल करते हैं। मुझे भी बुड्ढा बोलकर ट्रोल करते हैं। अरे पहले अपने आप को तो देखो फिर किसी और को ट्रोल करना।'
 

विज्ञापन

vivek oberoi reacted on Salman Khan strong stand against social media troll
ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय- सलमान खान विवाद

  • अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के आपसी विवाद को कई साल बीच चुके हैं। 
  • 2003 में पहली बार यह विवाद तब सामने आया था, जब विवेक ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 
  • विवेक का नाम उन दिनों ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा रहा था। 
  • तब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि सलमान ने उन्हें फोन पर गालियां और धमकी दी हैं।
  • विवेक ने दावा किया था कि सलमान उन्हें बार-बार फोन करके ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते पर नराजगी जता रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed