Ira Khan: आखिर क्यों डरी हुई हैं आमिर खान की बेटी आयरा? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचा दी खलबली
आमिर खान की बेटी आयरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनके और आमिर खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। आयरा ने इस पोस्ट में अपने डर को साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी की शादी हुए तीन महीने बीत चुके हैं। शादी के तीन महीने बाद ही आयरा खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा ‘मैं डर रही हूं’। आयरा के इस पोस्ट ने आमिर खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि वह किस चीज से डर रही हैं।
अकेलेपन से लगता है डर
आयरा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके आसपास के लोग तो उन्हें प्यार देते हैं पर उन्हें अकेलेपन से डर लगता है। अपने पोस्ट में आयरा ने लिखा, ‘मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं। मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं।’ आयरा आगे लिखती हैं, ‘मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूंं। चुप हो जाने से डरती हूं। हर दिन नहीं मुझे हंसते, काम करते, जीते दिखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है ये मुझे जकड़ लेता है’।
Kalki 2898 AD: कल होगा 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट का खुलासा? फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा करेंगे मेकर्स!
अपने लोगों पर है भरोसा
आयरा इस पोस्ट में अपने आसपास के लोगों पर भरोसा जताते हुए लिखती हैं, ‘मैं भूल जाती हूं कि अगर मुझे चोट लगती है तो मेरा ख्याल रखने के लिए लोग हैं। मैं भूल जाती हूं कि मैं खुद सक्षम हूं।’
पति ने बढ़ाया हौसला
आयरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति नूपुर शिखरे ने लिखा, ‘मैं यहीं हूं’। इसपर उन्होंने ने लिखा आप आखिरी स्लाइड में किसके बारे में सोचते हैं? अभिनेता अली फजल ने भी आयरा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Shark Tank India 3: अपनी मौत की फर्जी खबरों से परेशान 'शार्क टैंक इंडिया 3' की जज विनीता, नहीं मिल रही कोई मदद