{"_id":"6628b102a4f74491420cb02b","slug":"why-does-not-aamir-khan-go-to-award-shows-actor-reveal-in-the-promo-of-the-great-indian-kapil-show-new-episode-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते आमिर खान? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते आमिर खान? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में किया बड़ा खुलासा
Wed, 24 Apr 2024 12:43 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:43 PM IST
सार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड के प्रोमो में कपिल शर्मा और अर्चना सिंह सुपरस्टार आमिर खान से उनके शादी करने और अवॉर्ड शो में नहीं जाने की वजह पूछते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कपिल शर्मा और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान नजर आएंगे। शो का प्रोमो देखकर लग रह है कि नया एपिसोड काफी रोचक होने वाला है, क्योंकि इसमें आमिर खान अपने बारे में कई अहम बातें बताने वाले हैं। कपिल शर्मा उनके करियर से जुड़े कई बड़े सवाल पूछते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: 'केबीसी' की शूटिंग के बीच बिग बी को नहीं मिली लंच तक करने की फुरसत, फिर इस तरह मिटाई भूख
विज्ञापन
कपिल ने कभी नहीं सोचा था कि आमिर उनके शो में आएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड के प्रोमो में कपिल शर्मा सुपरस्टार आमिर खान से उनके शादी करने और अवॉर्ड शो में नहीं जाने की वजह पूछते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा को यह कहते हुए भी सुना जा सकता हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आमिर खान उनके शो में पधारेंगे। वहीं, आमिर खान कह रहे हैं कि मेरे बच्चे मेरी सुनते ही नहीं है। मैं जो कपड़े पहनकर आया हूं उस पर काफी लंबी चर्चा हुई। मैं तो शॉर्ट्स पहनकर आने वाला था। आमिर की इस बात पर दर्शक ठहाके लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
इसलिए नहीं जाते अवॉर्ड शो में
अर्चना पूरन सिंह ने जब आमिर खान से सवाल पूछा कि वह किसी भी अवॉर्ड शो में शामिल क्यों नहीं होते तो आमिर ने हंसते हुए कहा कि समय बहुत ही कीमती है, इसलिए इसका समझदारी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, कपिल शर्मा ने आमिर से पूछा कि क्या आपको लगता कि आपको सैटल हो जाना चाहिए? कपिल का यह सवाल प्रोमो के आखिर में आता है, इसलिए इसका जवाब एपिसोड रिलीज होने के बाद ही मिलेगा।
पिया के घर जाने की खुशी में आरती ने बांटी पैपराजी को मिठाई