{"_id":"6032b383dab7e165cd22e60f","slug":"abducted-12-year-old-kashmiri-girl-freed-from-latur-in-maharashtra-one-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने लातूर से छुड़ाया, एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Funny Videos","title_hn":"फनी वीडियोज़","slug":"funny-videos"}}
महाराष्ट्र: अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने लातूर से छुड़ाया, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 22 Feb 2021 12:54 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में माहिम दरगाह के पास से कथित रूप से अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को लातूर जिले से मुक्त करा लिया गया है और इस सिलिसले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की कश्मीर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ दरगाह के पास खैरात मांगा करती थी। वह करीब 10 दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
माहिम थाने के एक अधिकारी ने बताया, हमारी जांच में पता चला कि दरगाह के पास एक दुकान में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक भी उसी दिन से लापता है। हमने यह भी पाया कि लड़की कभी-कभार उसकी दुकान पर जाया करती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, युवक के मोबाइल नंबर के कॉल की निगरानी की गई, जिसके बाद हमने उसे लातूर के एमआईडीसी इलाके से पकड़ लिया। लड़की को भी वहां से मुक्त करा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान इसहाक शेख के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।