सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   special train will run from Bilaspur to Yelahanka Bengaluru In view of heat all details

गर्मी में सफर होगा आसान: बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें समय से जुड़ी पूरी जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 01 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच पांच-पांच फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

special train will run from Bilaspur to Yelahanka Bengaluru In view of heat all details
बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर से येलहंका के बीच पांच-पांच फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

Trending Videos


गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-येलहंका (बेंगलुरु) समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को तीन जून 2026 से एक जुलाई 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 येलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन येलहंका से प्रत्येक गुरुवार को चार जून 2026 से दो जुलाई 2026 तक चलेगी। इस गाड़ी में दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 10 स्लीपर और चार एसी थर्ड कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-येलहंका (बेंगलुरु) समर स्पेशल ट्रेन 03 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होगी। भाटापारा आगमन 14.40 बजे, प्रस्थान 14.42 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे, दुर्ग आगमन 16.25 बजे, प्रस्थान 16.30 बजे, राजनांदगांव आगमन 16.49 बजे, प्रस्थान 16.51 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 17.12 बजे, प्रस्थान 17.14 बजे, गोंदिया आगमन 18.15 बजे, प्रस्थान 18.25 बजे, वडसा आगमन 19.32 बजे, प्रस्थान 19.34 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 21.18 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, बल्लारशाह आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.15 बजे, सिरपुर कागजनगर आगमन 22.59 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, मंचिर्याल आगमन 23.54 बजे, प्रस्थान 23.55 बजे, दूसरे दिन काजीपेट आगमन 01.38 बजे, प्रस्थान 01.40 बजे, चर्लपल्ली आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे।

सिकंदराबाद आगमन 05.55 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, लिंगमपल्ली आगमन 06.18 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, विकाराबाद आगमन 07.03 बजे, प्रस्थान 07.05 बजे, तांडूर आगमन 07.43 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, यादगीर आगमन 09.13 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, कृष्णा जंक्शन आगमन 09.50 बजे, प्रस्थान 10.00 बजे, रायचूर आगमन 10.28 बजे, प्रस्थान 10.30 बजे, मंत्रालयम रोड आगमन 10.53 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, गुंटकल आगमन 12.25 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, गुत्ती आगमन 13.03 बजे, प्रस्थान 13.05 बजे, अनंतपुर आगमन 13.23 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, धर्मवरम आगमन 15.30 बजे, प्रस्थान 15.35 बजे, हिंदूपुर आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे तथा 19.00 बजे येलहंका स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08262 येलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन 04 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को येलहंका से 21.30 बजे रवाना होगी तथा हिंदूपुर आगमन 22.38 बजे, प्रस्थान 22.40 बजे, दूसरे दिन धर्मवरम आगमन 00.55 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, अनंतपुर आगमन 01.28 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गुत्ती आगमन 02.18 बजे, प्रस्थान 02.20 बजे, गुंटकल आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, मंत्रालयम रोड आगमन 04.58 बजे, प्रस्थान 05.00 बजे, रायचूर आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.42 बजे, कृष्णा जंक्शन आगमन 06.10 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, यादगीर आगमन 06.48 बजे, प्रस्थान 06.50 बजे, तांडूर आगमन 08.39 बजे, प्रस्थान 08.40 बजे, विकाराबाद आगमन 09.18 बजे, प्रस्थान 09.20 बजे, लिंगमपल्ली आगमन 10.03 बजे, प्रस्थान 10.05 बजे।

सिकंदराबाद आगमन 10.55 बजे, प्रस्थान 11.05 बजे, चर्लपल्ली आगमन 11.33 बजे, प्रस्थान 11.35 बजे, काजीपेट आगमन 13.23 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, मंचिर्याल आगमन 14.48 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, सिरपुर कागजनगर आगमन 15.33 बजे, प्रस्थान 15.35 बजे, बल्लारशाह आगमन 17.35 बजे, प्रस्थान 17.45 बजे, चांदाफोर्ट आगमन 18.15 बजे, प्रस्थान 18.17 बजे, वडसा आगमन 19.48 बजे, प्रस्थान 19.50 बजे, गोंदिया आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 22.00 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 22.58 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, राजनांदगांव आगमन 23.25 बजे, प्रस्थान 23.27 बजे, तीसरे दिन दुर्ग आगमन 00.20 बजे, प्रस्थान 00.25 बजे, रायपुर आगमन 01.05 बजे, प्रस्थान 01.10 बजे, भाटापारा आगमन 02.05 बजे, प्रस्थान 02.07 बजे तथा 03.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है, जिससे नियमित ट्रेनों में दबाव कम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी, ठहराव एवं अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट [ Indian Railways Enquiry System  ( https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ ) पर देखकर ही यात्रा प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed