Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: भाई दूज का पर्व, पटना जाएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन; भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच

Tue, 10 Nov 2026 06:16 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 06:16 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, दस नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
10 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दस नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज राजधानी दिल्ली में अब यमुना नदी पर क्रूज की सवारी का इंतजार आज आखिरकार खत्म होने वाला है। दिल्ली सरकार आज से 'नमो यमुना रिवर सफारी' की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर 2026 तक बिहार की राजधानी पटना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों और पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन


आज से यमुना में शुरू हुई क्रूज सफारी, 12 किमी के सफर का आनंद उठा सकेंगे लोग
राजधानी दिल्ली में अब यमुना नदी पर क्रूज की सवारी का इंतजार आज आखिरकार खत्म होने वाला है। दिल्ली सरकार आज से 'नमो यमुना रिवर सफारी' की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है, जिसकी घोषणा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने की थी। इस खास सफारी के तहत लोग सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी का लुत्फ उठा सकेंगे। करीब 12 किलोमीटर का यह पूरा सफर 35 से 40 मिनट का होगा, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट तय किया गया है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सफारी केवल बोटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आने वाले परिवारों और बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई आकर्षक सुविधाएं तैयार की गई हैं। दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी को एक नया और शानदार पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
विज्ञापन
Trending Videos

पटना दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर 2026 तक बिहार की राजधानी पटना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों और पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 10 नवंबर, मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेंगे। दोपहर 3:00 बजे वे दीघा के नसरीगंज घाट से गाय घाट तक पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान श्री नवीन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद, शाम 5:30 बजे वे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री आर. के. सिन्हा के आवास पर जाएंगे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। 
विज्ञापन

सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, क्या तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले और दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 12-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अपने नाम करने करने पर होंगी।  हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।  इससे पहले ऑकलैंड- वेलिंगटन  में खेला गया पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित हुआ था। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें तीसरे मुकाबले के लिए मौसम पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज: सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शाम को होगा मंथन
बिहार में आज यानी की 10 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शाम 5:30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है; इसके तुरंत बाद, शाम 6:30 बजे सूचना भवन के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार इन फैसलों की आधिकारिक जानकारी मीडिया को देगी।

भाई दूज 2026: आज और कल, दो दिन मनाया जाएगा स्नेह का पर्व
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज इस साल आज यानी की 10 नवंबर से 11 नवंबर दोनों दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 10 नवंबर की दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर 11 नवंबर की दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और पर्व की मान्यताओं के आधार पर कई जगहों पर 10 नवंबर को दोपहर बाद और 11 नवंबर को मुख्य रूप से तिलक किया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed