फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 september 2026 major event

आज के दिन: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर बनी जेपीसी की पहली बैठक, एशियन गेम्स में भारत-जापान के बीच मुकाबला

Fri, 18 Sep 2026 05:50 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 05:50 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 18 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
18 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 18 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 पर बनी जेपीसी की पहली बैठक होगी। वहीं, एशियन गेम्स में भारत-जापान के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक आज होगी। बैठक में मुख्य रूप से गृह मंत्रालय के अधिकारी समिति के सदस्यों के सामने विधेयक पर ब्रीफिंग देंगे। इस विधेयक-2026 की विस्तृत जांच के लिए गठित संयुक्त समिति में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के कुल 31 सदस्य शामिल हैं। पिछले मानसून सत्र के दौरान विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसए और सीडीएस का उत्तराखंड दौरा 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे। दोनों हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।

  

विज्ञापन

सेना प्रमुख की रूस यात्रा का आखिरी दिन

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की तीन दिन की यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। दोनों देशों के बीच  सैन्य सहयोग को गहरा करने और भारत एवं रूस के बीच दीर्घकालिक रक्षा संबंधों के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

एशियन गेम्स में आज भारत-जापान के बीच मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के औपचारिक उद्घाटन से पहले प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो चुकी है। महिला टी20 क्रिकेट मैचों का आगाज गुरुवार से ही हो गया। प्रतियोगता का पहला मुकाबला बांग्लादेश और चीन के बीच बारिश के चलते धुल गया। वहीं, दूसरे मैच में थाइलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने थे। महिला टी20 मुकाबलों दूसरे दिन आज भारत का सामना जापान से होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed