फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 April 2026 Major Events

आज के दिन: उपराष्ट्रपति श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर, आईपीएल में आज दो मुकाबले

Sun, 19 Apr 2026 05:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 19 Apr 2026 05:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 19 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
19 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 19अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। उपराष्ट्रपति आज से श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वहीं, आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का श्रीलंका दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के श्रीलंका के दौरे पर हैं। यह उनकी श्रीलंका की पहली यात्रा है। वह इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका से मुलाकात करेंगे। श्रीलंका भारत के विजन महासागर और उसकी 'पड़ोसी पहले' नीति में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। उपराष्ट्रपति की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दक्षिण कोरिया भारत में 15वां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक है। वर्ष 2024 में दक्षिण कोरिया द्वारा भारत में किया गया कुल निवेश 929 करोड़ रुपये था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

गंगोत्री धाम के कपाट आज से खुलेंगे
गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। फिर 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी।

आज है अक्षय तृतीया

आज अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया का त्योहार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया की शुभ तिथि की शुरूआत 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर  20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा और शुभ खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में दो मुकाबले

आईपीएल में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स  के बीच होना है। यह मैच दोपहर 3:30 से कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स  के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 से चंडीगढ़ में शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed