फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 July 2026 Major Events

आज के दिन: उपराष्ट्रपति का तमिलनाडु का दौरा, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

Wed, 22 Jul 2026 03:51 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2026 03:51 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 22 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
22 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 22 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज उपराष्ट्रपति तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी। इसके साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का तमिलनाडु दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुप्पुर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे कोयम्बटूर स्थित जीकेएनएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे तिरुप्पुर के अविनाशी में स्थित अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्मभूमि तीर्थ  क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को बैठक करेगी। इसमें डॉ. कृष्ण मोहन ट्रस्ट के महासचिव का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। विगत छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एवं ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है। अब वे ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों का दायित्व संभालेंगे। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

भाजपा का बूथ सम्मेलन
भाजपा संगठन की मजबूती के लिए बुधवार को हर बूथ पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रेटर नोएडा में सभी 11 मंडलों की समीक्षा बैठक हुई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शाम चार बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं। सिक्सलेन फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास फोरलेन को जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। 2658 मीटर लंबे इस फ्लाइओवर के निर्माण में 429 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं मंत्रिपरिषद बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं मंत्रिपरिषद बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कोयला मंत्रालय वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगी
कोयला मंत्रालय बुधवार को नई दिल्ली में खदान बंदी पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगा। आजादी के बाद पहली बार, स्वीकृत खदान बंदी योजनाओं के अनुसार 42 कोयला खदानों को वैज्ञानिक रूप से बंद किया गया है। यह रिपोर्ट इन बंद पड़ी खदानों की परिवर्तनकारी यात्रा को प्रस्तुत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed