फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 August 2026 Major Event

आज के दिन: विदेश मंत्री का आज से रूस दौरा शुरू, ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की होगी बैठक

Sun, 23 Aug 2026 06:03 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 23 Aug 2026 06:03 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 23 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
23 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 23 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज से विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे रहेंगे। इसके साथ ही ब्रिक्स देशों के युवा और खेल मामलों के मंत्रियों की बैठक भी होगी। 

विज्ञापन

विदेश मंत्री का आज से रूस दौरा 

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से दो दिन के आधिकारिक रूस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी प्रस्तावित है। द्विपक्षीय चर्चा के दौरान भारत-रूस साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी मंथन होगा। इनमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और गतिशीलता भी शामिल हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक

ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता 2026 में भारत के पास है। इसी के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स देशों के युवा और खेल मामलों के मंत्रियों की बैठक हो रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम में आज 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक का मकसद खेलों में सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराना है। 2026 में ब्रिक्स का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है। यह लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दिखाता है।

विज्ञापन

नितिन गडकरी करेंगे शिकायतों का समाधान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के नागपुर में रहेंगे। गडकरी यहीं से सांसद भी हैं। गडकरी वाडा में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और बात रखने का मौका मिलेगा। जनता अपनी शिकायतें और मांगें भी रखेगी।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का स्थापना दिवस 

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) आज नई दिल्ली में अपना 32वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम में विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहेंगे। आयोग के मुताबिक कॉल करने वालों से संपर्क कर उनकी शिकायतों, मुद्दों और आवेदनों को समयबद्ध तरीके से दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भी मनाया जाता है। दरअसल, भारत ने 23 अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। भारत की इस गौरवशाली यात्रा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अद्वितीय पहचान से जुड़े अवसर को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद भारत के अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रति समर्पण को दर्शाना है। गौरतलब है कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed