{"_id":"603e340e1320a83a4a385341","slug":"a-person-has-been-arrested-for-stopping-actor-ajay-devgan-car-over-his-tweet-regarding-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः गोरेगांव इलाके में अभिनेता अजय देवगन की कार रोकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः गोरेगांव इलाके में अभिनेता अजय देवगन की कार रोकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Mar 2021 06:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार सुबह अभिनेता अजय देवगन की कार रोकने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार गिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय देवगन द्वारा किसानों को लेकर की गई ट्वीट से नाराज था, इसलिए उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ये घटना मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे की है जब अजय देवगन फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई के दिंडोशी इलाके में पहुंचे थे और इसी दौरान एक शख्स उनकी कार के पास आ गया और कार को रोक दी।
विज्ञापन
आरोपी उन्हें किसानों का दुश्मन बोल रहा था। आरोपी का कहना था कि अजय किसानों के मामले पर चुप क्यों हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 504, 506 के तहत कार्रवाई करते हुए राजदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्या था मामला
बता दें कि जब इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था तो इसके जवाब में अजय देवगन ने भी ट्वीट करके इसे देश का निजी और आंतरिक मामला बताया था और इसी के बाद विवाद खड़ा हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तो इन सभी ट्वीट की जांच करवाने की बात भी कही थी।