{"_id":"6ab0e72bb88839f6a007b59d","slug":"a-way-strip-voting-rights-congress-targets-modi-government-over-sir-notice-comments-on-inflation-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मताधिकार छीनने का है तरीका’: एसआईआर नोटिस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, महंगाई को लेकर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मताधिकार छीनने का है तरीका’: एसआईआर नोटिस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, महंगाई को लेकर कही ये बात
Mon, 21 Sep 2026 01:43 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:43 PM IST
सार
कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का तरीका अपनाया जा रहा है। इसके साथ कांग्रेस ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, आम लोगों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का एक तरीका है। यह बयान राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की ओर से अपने गणना फॉर्म में दी गई जानकारी में विसंगतियों के कारण 33.13 लाख नोटिस जारी किए जाने पर मचे हंगामे के बीच आया है। ज्यादातर नोटिस इसलिए जारी किए गए क्योंकि वोटर की जानकारी 2002 में हुई वोटर लिस्ट के पिछले एसआईआर के डेटा से मेल नहीं खा रही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने क्या कहा?
मतदाताओं की सूची में विसंगतियों के लिए नोटिस जारी किए जाने पर दिवंगत अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का नाम सामने आने को लेकर की गई आलोचना पर , संचार प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'दरअसल, यहां भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने की एक विधि अपनाई जा रही है।'
विज्ञापन
रमेश ने ''Method Of Disenfranchising Indians" (भारतीयों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का तरीका) शब्दों को वर्टिकली (ऊपर से नीचे) लिखा है। ताकि हर शब्द का पहला कैपिटल लेटर मिलकर "MODI" (मोदी) शब्द बनाए।
विज्ञापन
महंगाई को लेकर साधा निशाना
इसके साथ ही सोमवार को कांग्रेस ने खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 1977 के मशहूर बॉलीवुड गाने 'क्या हुआ तेरा वादा' का जिक्र करते हुए महंगाई पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।
जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दाल और खाना पकाने के तेल समेत खाने-पीने की कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी ने घरों के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'देश में खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों ने मध्यम और गरीब वर्गों की कमर तोड़ दी है।' उन्होंने दावा किया कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।
प्रधानमंत्री से क्या सवाल पूछे?
कांग्रेस नेता ने कहा, 'लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई पर चुप हैं। देश पूछ रहा है, 'प्रधानमंत्री जी, 'अच्छे दिन' कहां गए?' क्या वे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह गए हैं?' उन्होंने कहा कि लोग भूखे मर रहे हैं और सरकार चुप है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही नया भारत है।
रमेश ने 1977 की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के मशहूर बॉलीवुड गाने के बोल का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या हुआ तेरा वादा? वो कसम, वो इरादा? कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार को बेकाबू महंगाई के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए और आम लोगों को राहत देनी चाहिए। कांग्रेस लगातार बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा रही है। सरकार पर जन-विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगा रही है।