फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action on four Air India employees on stealing food

बचा खाना चुराने पर एयर इंडिया के चार कर्मियों को किया गया निलंबित

Tue, 05 Mar 2019 01:10 AM IST
गौरव द्विवेदी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 05 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Action on four Air India employees on stealing food
एयर इंडिया
एयर इंडिया ने यात्रियों को परोसे जाने से बचा हुआ खाना और अन्य राशन की कथित चोरी के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


अगस्त 2017 में एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने एक आंतरिक सर्कुलर जारी कर कहा था कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के पहुंचने पर अक्सर बचा हुआ खाना और राशन अपने निजी इस्तेमाल के लिए ले जाते हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि इस चोरी में लिप्त पाए गए अधिकारियों को निलंबन किया जाए।
विज्ञापन


नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2017 में जारी सर्कुलर के बाद से एयर इंडिया ने खानपान विभाग के दो कर्मचारियों और केबिन क्रू के दो सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है। कैटरिंग डिपार्टमेंट के सहायक प्रबंधक और एक वरिष्ठ सहायक को दोषी पाए जाने पर क्रमश: 63 और तीन दिनों के लिए निलंबित किया गया है। पिछले मार्च में दिल्ली-सिडनी उड़ान के केबिन क्रू के दो सदस्यों को भी चेतावनी देकर घरेलू उड़ान में लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed