{"_id":"6a4d5edae9efbb7a2c0e5923","slug":"air-india-ai-express-planes-come-face-to-face-on-same-runway-at-mumbai-airport-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए दो विमान, मामले पर एअर इंडिया ने दिया क्या जवाब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एक ही रनवे पर आमने-सामने आए दो विमान, मामले पर एअर इंडिया ने दिया क्या जवाब?
Wed, 08 Jul 2026 01:47 AM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई
पीटीआई, नई दिल्ली/मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:47 AM IST
सार
मुंबई हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। एटीसी के निर्देश पर एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। सूत्रों के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से निर्देश मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया (टेक-ऑफ रन) को बीच में ही रोक दिया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।
यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी से आया एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि उसी रनवे से दिल्ली जाने वाला एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
विमानों की जानकारी
सूत्रों ने बताया कि, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI816 में बड़े आकार का बोइंग 777-300 ईआर विमान इस्तेमाल हो रहा था। वहीं, सिलीगुड़ी से मुंबई आई एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या AIX1547 में छोटे आकार का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान शामिल था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Assam: असम में सीएए के तहत अब तक 70 आवेदन, छह लोगों को मिली भारतीय नागरिकता; कितने हुए निर्वासित?
एअर इंडिया का बयान
इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने एक बयान जारी किया है। एअर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'सात जुलाई को मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या AI816 के चालक दल ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल से निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ रन को रोक दिया और विमान को वापस बे (पार्किंग क्षेत्र) में ले आए। मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार अब विमान की आवश्यक जांच की जाएगी। इस बीच, यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।'
आमतौर पर टेक-ऑफ रन का मतलब विमान के उड़ान भरने की गति हासिल करने से पहले रनवे पर दौड़ने की प्रक्रिया से होता है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एटीसी के निर्देशों के बाद ही उड़ान भरने की प्रक्रिया को रोका गया था। हालांकि, इस घटना से जुड़ी अन्य खास जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। दोनों विमानों में कुल कितने यात्री सवार थे, इस बात का पता तुरंत नहीं चल सका है।

The crew operating flight AI816 from Mumbai to Delhi on 7 July discontinued the take-off run after receiving an instruction to do so from the Air Traffic Control and returned to the bay. The aircraft will undergo necessary checks as per standard operating procedures. Meanwhile,…
— ANI (@ANI) July 7, 2026