{"_id":"69a10725b2a9ef401200b14f","slug":"akbaruddin-owaisi-says-no-difference-between-revanth-reddy-and-yogi-adiyanath-demolishing-mosques-bulldozer-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'उनकी दुश्मनी मुसलमानों से, हमारा कोई अपना नहीं', कांग्रेस और भाजपा पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'उनकी दुश्मनी मुसलमानों से, हमारा कोई अपना नहीं', कांग्रेस और भाजपा पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
तेलंगाना के हैदराबाद में पिछले साल से ही बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार पर इन अभियानों के जरिए मुसलमानों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने तेलंगाना के बुलडोजर एक्शन की तुलना उत्तर प्रदेश में होने वाली कार्रवाई से की।
एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुस्लिम समुदाय को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दुश्मनी हम मुसलमानों से है।
हैदराबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की तुलना करते हुए उन पर 'विध्वंस' की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी वहां बुलडोजर से घर गिरा रहे हैं, यहां रेड्डी भी घर और मस्जिदें गिरा रहे हैं। योगी और इस रेड्डी में कोई फर्क नहीं है।
ये भी पढ़ें: Mark Carney India Visit: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी आज पहुंचेंगे भारत, पीएम मोदी से दो मार्च को होगी मुलाकात
हमारे कलमे, हमारी शरीयत, हमारी बस्तियों से दुश्मनी : अकबरुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम विधायक ने कहा, 'भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। जब हमारे मुद्दों की बात आती है, तो वे सब एकजुट हो जाते हैं। उनकी दुश्मनी हम मुसलमानों से है। कोई भी हमारा अपना नहीं है।' अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'इनको हमारे कलमे से, हमारी शरीयत से, हमारी दरगाहों से, हमारी टोपियों से, हमारे हिजाब से और हमारी बस्तियों से दुश्मनी है।'
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी ने पिछले वर्ष अवैध निर्माणों को हटाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किए हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेलंगाना में 'सांप्रदायिक घटनाओं की बढ़ती संख्या' पर चिंता व्यक्त की थी। इसके साथ ही उन्होंने बंसवाड़ा में हुई हालिया हिंसा के संबंध में अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
हैदराबाद में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर मचा बवाल
असदुद्दीन ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने कामारेड्डी के पुलिस अधीक्षक से बात की और बंसवाड़ा हिंसा के संबंध में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उचित जांच कराने की मांग की। वहीं, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने गुरुवार को मधु पार्क रिज अपार्टमेंट के निवासियों से मुलाकात की, जिन्होंने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित मूसी नदी तट परियोजना के कारण उनके घर छिनने का खतरा है।
ये भी पढ़ें: Assam: चुनाव से पहले हिमंत सरकार का चाय मजदूरों को तोहफा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी जुबीन गर्ग केस की सुनवाई
उनकी शिकायतें सुनने के बाद भाजपा नेता राव ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि गांधी प्रतिमा के कारण इन घरों को गिराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निवासियों में कई पूर्व सैनिक भी शामिल हैं, जिसके कारण उन्होंने इस स्थिति को शर्मनाक बताया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन