फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: resignation of cyrus mistri is a right decision

अमर उजाला पोल: सायरस मिस्त्री को हटाने का टाटा का निर्णय सही

Thu, 27 Oct 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: resignation of cyrus mistri is a right decision

टाटा समूह में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सायरस मिस्त्री ने नाराजगी जाहिर की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा बोर्ड को एक मेल में उन्होंने लिखा है कि बोर्ड के फैसले से मैं स्तब्ध हूं। मुझे अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया। बोर्ड ने अपनी साख के मुताबिक काम नहीं किया।

विज्ञापन


मिस्त्री को हटाए जाने के बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा है, इसी को देखते हुए अमर उजाला ने पोल कराया, जिसमें पाठकों से पूछा गया कि सायरस मिस्‍त्री को अचानक हटाने का टाटा का निर्णय सही है?
विज्ञापन


पोल में पाठकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 55.67 फीसदी (2422) पाठकों ने टाटा के फैसले को सही बताया। 31.60 फीसदी (1375) पाठकों ने सायरस को हटाने का विरोध दर्ज कराया। उनके मुताबिक टाटा ने मिस्त्री को हटाकर गलत फैसला किया। वहीं, 12.73 (554) फीसदी पाठकों ने कहा कि वे बता नहीं सकते कि टाटा का फैसला सही था या गलत। पोल में कुल 4,351 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed