सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah In West Bengal south 24 parganas TMC appeasement politics debt of Rs 8 lakh crore and other issues

बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: शाह का दावा- ममता सरकार की विदाई तय, राजनाथ बोले- हम लाएंगे कानून का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 02 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Amit Shah LIVE: अमित शाह और राजनाथ सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में जनसभा को संबोधित किया।शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लिया। तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए शाह ने दावा किया कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का षड्यंत्र ममता बनर्जी ने किया है। वहीं, राजनाथ सिंह ने भी ममता सरकार भी हमला बोला। आइए विस्तार से जानते हैं कि अमित शाह और राजनाथ सिंह ने और क्या बातें कहीं...

Amit Shah In West Bengal south 24 parganas TMC appeasement politics debt of Rs 8 lakh crore and other issues
बंगाल की रैली में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की नीतियों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण से राज्य का विकास नहीं हो सकता। शाह ने दावा किया कि राज्य आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। शाह ने मदरसों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दूसरे राज्यों के विपक्षी दलों की सियासत पर भी हमले बोले। उन्होंने बिहार, असम, तमिलनाडु जैसे राज्यों में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव, गौरव गोगोई और एमके स्टालिन की राजनीति पर भी तीखी टिप्पणी की।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाना और बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाकर विकास का नया दौर शुरू करना चाहती है। शाह ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण राज्य का विकास प्रभावित हुआ है और बंगाल की स्थिति लगातार खराब हुई है।

ये भी पढ़ें- यूएई पर ईरानी हमले में भारतीय नागरिक घायल: दूतावास सक्रिय; भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ाई निगरानी

ममता बनर्जी पर अमति शाह ने साधा निशाना
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गलती से फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो सरकार ममता बनर्जी नहीं बल्कि उनके ‘भतीजे’ द्वारा चलाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य के विकास में रुचि नहीं रखतीं और सिर्फ अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। शाह ने यह भी कहा कि पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है, जिनके कार्यकाल में बंगाल में भ्रष्टाचार बढ़ा।

घुसपैठियों पर कही ये बात
गृह मंत्री ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को घुसपैठियों के लिए सुरक्षित जगह बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य से बाहर किया जाएगा और सीमा वाले राज्य की सुरक्षा मजबूत की जाएगी। शाह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी हिंदू शरणार्थी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। साथ ही उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन सुनिश्चित करेगी।

परिवर्तन यात्रा में राजनाथ भी बोले
हावड़ा के अमता में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के एक महीने के भीतर अपराधी “जेल में होंगे या भगवान जाने कहां। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित करना भाजपा की प्राथमिकता होगी।

सिंह ने स्वीकार किया कि बंगाल में बेरोजगारी गंभीर समस्या है और बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी, हालांकि बेरोजगारी पूरी तरह खत्म करने में पांच से दस साल का समय लग सकता है। तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विभाजन की राजनीति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल के शासन के बावजूद गरीबी क्यों बरकरार है और महिलाएं खुद को सुरक्षित क्यों महसूस नहीं करतीं। उन्होंने राज्य सरकार पर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बंगाल में अधिक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून तोड़ने वालों का राज चल रहा है और भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सिंह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व्यापक है, लेकिन जनता बदलाव चाहती है। भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed