सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   amit shah will be cabinet minister in modi government, has been charge of 12 ministries in Gujarat

गुजरात में मोदी के साथ अमित शाह दिखा चुके हैं जुगलबंदी, 12 मंत्रालयों का था प्रभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 30 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
amit shah will be cabinet minister in modi government, has been charge of 12 ministries in Gujarat
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैबिनेट में शामिल हो रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात में उनके साथ मंत्री रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि अमित शाह को वित्त मंत्रालय का प्रभार मिल सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  

Trending Videos

2002 में पहली बार बने थे मंत्री

अमित शाह पहली बार 2002 में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात सरकार में मंत्री बने थे। मंत्री रहते हुए अमित शाह ने गृह, परिवहन, कानून, एक्साइज और पंचायतीराज जैसे 12 विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यकाल के दौरान गुजरात में होने वाले अपराध दर में कमी देखने को मिली थी। वहीं राज्य की पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए भी उन्होंने काम किया था। शाह के कार्यकाल के दौरान ही पहली आधुनिक फोरेंसिक लैब को बनाया गया था। इसके साथ ही हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए यातायात पुलिस को भी उच्चीकृत किया गया था। 

एशिया के सबसे बड़े को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन

2000 में शाह को एशिया के सबसे बड़े जिला को-ऑपरेटिव का चेयरमैन बनाया गया था। अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के वो 36 साल की उम्र में चेयरमैन बने थे। जब उन्होंने इस बैंक का पदभार संभाला तब यह बैंक 20.28 करोड़ रुपये के घाटे में था। इसके साथ ही बैंक ने अपने शेयर होल्डर्स को कई सालों से डिविडेंड भी नहीं दिया था। 


एक साल में ही बैंक ने 6.60 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। इसके साथ ही बैंक ने 10 फीसदी डिविडेंड दिया था। उनके कार्यकाल में बैंक ने अगले कुछ सालों में 13.77 फीसदी का डिविडेंड दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed