फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anushka-Varun become Brand Ambassador of Skilled India Mission

स्किल इंडिया मिशन के ब्रांड एंबेसडर बने अनुष्का-वरुण, सिखाएंगे ‘सुई-धागे’ का कौशल

Wed, 19 Sep 2018 09:19 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Anushka-Varun become Brand Ambassador of Skilled India Mission

फिल्म कलाकार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जल्द ही युवाओं को 'सुई-धागा' सिखाते नजर आएगें। दोनों ही कलाकारों को कौशल विकास मंत्रालय ने स्किल इंडिया मिशन का अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मंत्रालय का कहना है कि दोनों ने फिल्म में अपने अभिनय के जरिए देश के बुनकरों, शिल्पकारों और घरेलु कारिगरों का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोनों को स्किल इंडिया मिशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि वरुण और अनुष्का ने अपनी फिल्म सुई-धागा के जरिए मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया है। उनकी इस फिल्म से देश के बुनकरों और शिल्पकारों का दुनियाभर में मान बढ़ा है। प्रधान के मुताबिक भारत में युवाओं की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है और देश के युवा अपने उद्यमिता कौशल से दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों अभिनेता अपनी इस फिल्म के जरिए देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण पाने और बेहतर आजीविका कमाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए न्यू इंडिया बनाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और दृष्टिकोण के चलते ही देश के बुनकरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण और आर्थिक मदद मिल पाई है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस फिल्म के जरिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के साथ आत्म निर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। 

वहीं फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन दिखाता है कि सरकार देश की प्रतिभावान स्किल फोर्स को आगे बढ़ाने और उसका समर्थन करने के लिए दृढ़संकल्प है। उन्होंने कहा कि फिल्म की मेकिंग के दौरान कई ऐसे शिल्पकारों, बुनकरों की कहानी सामने आईं, जिन्हें अभी तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाया है।    


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 में स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी। स्किल इंडिया मिशन का मकसद 2022 तक 40 करोड़ भारतीयों को ट्रेनिंग देना है, ताकि वे जॉब पा सकें या अपना रोजगार शुरू कर सकें। फिल्म 'सुई-धागा-मेड इन इंडिया' कारीगर समुदाय पर आधारित है। इसके लिए उन्होंने फरीदाबाद के असली कपड़ा कारखाने में काम किया था और कारीगरों की जिंदगी को नजदीक से जाना। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed