सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armys Operation Himrahat amid snow crisis in Sikkim 46 tourists evacuated safely

Sikkim: सिक्किम में बर्फीले संकट के बीच सेना का ‘ऑपरेशन हिमराहत’, 46 पर्यटक सुरक्षित निकाले

गंगटोक Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑप हिमराहत’ शुरू कर फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाया। शून्य से नीचे तापमान में कई वाहन संवेदनशील मार्गों पर फंस गए थे।

Armys Operation Himrahat amid snow crisis in Sikkim 46 tourists evacuated safely
ऑपरेशन हिमराहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी सिक्किम के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन हिमराहत’ के तहत फंसे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए व्यापक बचाव अभियान चलाया। यह अभियान रविवार को शुरू किया गया।

Trending Videos


सेना के जवान तुरंत प्रभावित इलाकों में पहुंचे
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अचानक और तेज बर्फबारी के साथ शून्य से नीचे तापमान पहुंचने के कारण कई पर्यटक वाहन संवेदनशील मार्गों पर फंस गए थे। प्रतिकूल मौसम के चलते लोग खुले में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना के जवान तुरंत प्रभावित इलाकों में पहुंचे और राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


46 पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 46 पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी सेना शिविर में पहुंचाया गया। शिविर में उनका तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा गर्म कपड़े, गरम भोजन, हीटिंग की व्यवस्था और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में जोखिम
सेना की मेडिकल टीमों ने सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर उन्हें सुरक्षित और स्थिर होने के बाद आगे की आवाजाही के लिए तैयार किया। इसके अतिरिक्त सेना ने समन्वित प्रयासों से 150 से अधिक पर्यटक वाहनों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद की। यातायात को सुव्यवस्थित कर अफरा-तफरी की स्थिति को रोका गया और ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में जोखिम को कम किया गया।

आपदा राहत के प्रति सेना की प्रतिबद्धता
रावत ने बताया कि ‘ऑपरेशन हिमराहत’ के तहत की गई यह कार्रवाई दूरदराज और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अत्यधिक ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में भी जवान चौबीसों घंटे राहत कार्यों के लिए तत्पर हैं। सेना की समयबद्ध पहल से प्रभावित क्षेत्र में हालात नियंत्रित हुए, आवागमन बहाल हुआ और प्रतिकूल मौसम के बीच संभावित संकट को टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed