सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Two youths missing for two years feared to be in Chinese Army custody

अरुणाचल: दो साल से दो युवक लापता, जड़ी-बूटियों की तलाश में निकले थे; चीनी सेना की हिरासत में होने की आशंका

एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बटेलुम टिकरो (35) और उनके चचेरे भाई बैंसी मन्यु (37) अरुणाचल के अंजॉ जिले के चगलागाम क्षेत्र से 19 अगस्त, 2022 को उस दौरान लापता हो गए थे, जब वे सीमा के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र में औषधीय जड़ी-बूटियों की तलाश करने गए थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

Arunachal Pradesh Two youths missing for two years feared to be in Chinese Army custody
लापता युवकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के दो युवक करीब दो साल से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार भारत-चीन सीमा से लगे इलाके में देखा गया था। अंदेशा है कि दोनों चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की हिरासत में हैं। हालांकि, चीन ने अब तक इस बात को स्वीकार नहीं किया है।

Trending Videos


बटेलुम टिकरो (35) और उनके चचेरे भाई बैंसी मन्यु (37) अरुणाचल के अंजॉ जिले के चगलागाम क्षेत्र से 19 अगस्त, 2022 को उस दौरान लापता हो गए थे, जब वे सीमा के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र में औषधीय जड़ी-बूटियों की तलाश करने गए थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। टिकरो के भाई दिशांसो चिकरो ने फोन पर बताया, मुझे पता चला है कि उन्हें चीनी सेना ने हिरासत में लिया है। चिकरो ने कहा कि उन्होंने अपने भाइयों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कई बार स्थानीय सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया है। मुझे बताया गया कि भारतीय सेना ने चीनी सेना के समक्ष यह मुद्दा उठाया था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, दोनों के जीवित होने की सूचना
अंजॉ के विधायक और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलू पुल ने बताया, चीनी पक्ष ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है कि दोनों युवा उनकी हिरासत में हैं। मुझे बताया गया है कि दोनों जीवित हैं।

सेना ने फ्लैग मीटिंग में उठाया मुद्दा
अंजॉ जिला परिषद के अध्यक्ष सोबलम पुल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने सीमा पर आयोजित हुई फ्लैग मीटिंग में चीनी सेना के समक्ष दो लापता युवकों का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed