सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Assam bureaucratic reshuffle before elections 2026 IAS government officer transfer list

Assam Elections: चुनाव से पहले असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 वरिष्ठ अफसरों के किए तबादले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Thu, 05 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

असम सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्यभर में 15 वरिष्ठ आईएएस और राज्य सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं और कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Assam bureaucratic reshuffle before elections 2026 IAS government officer transfer list
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्यभर में 15 वरिष्ठ आईएएस और राज्य सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। चुनाव से पहले प्रशासन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस बदलाव के बाद कई जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं और कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी कामकाज को तेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Trending Videos


राज्य के कार्मिक विभाग की सचिव मोनिता बोरगोहेन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह एवं राजनीतिक विभाग के आयुक्त और सचिव पार्थ प्रतिम मजूमदार को बाजाली जिले का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं बाजाली के मौजूदा उपायुक्त मृदुल कुमार दास को गृह एवं राजनीतिक विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एनआरसी के राज्य समन्वयक और ई-फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल प्रोजेक्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन अधिकारियों का तबादला किया गया?
सरकार के आदेश के अनुसार रोजगार और शिल्प प्रशिक्षण निदेशक नरेंद्र कुमार शाह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वहीं इस पद पर पहले काम कर रहे आदित्य विक्रम यादव को लखीमपुर जिले का उपायुक्त बनाया गया है। लखीमपुर के मौजूदा उपायुक्त प्रणबजीत काकोटी को कौशल रोजगार और उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त सचिव और रोजगार एवं शिल्प प्रशिक्षण निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- West Asia Crisis: पीएम मोदी ने मैक्रों से की बात, पश्चिम एशिया में तनाव पर फ्रांस के राष्ट्रपति से हुई चर्चा

किन जिलों में बदले गए उपायुक्त?
सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव प्रीति कुमारी को वेस्ट कार्बी आंगलोंग का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं सरंगा पानी शर्मा को परिवहन विभाग में सचिव और असम इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट सोसाइटी का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव आयुषी जैन को दरांग जिले का उपायुक्त बनाया गया है। दरांग की मौजूदा उपायुक्त पबली गोहैन को गोलाघाट जिले का उपायुक्त बनाया गया है।

अन्य प्रशासनिक बदलाव क्या हुए?
गोलाघाट के उपायुक्त पराग कुमार काकोटी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अतिरिक्त सचिव और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। बक्सा जिले के उपायुक्त गौतम दास को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं धीरज साउद को बक्सा जिले का नया उपायुक्त बनाया गया है। चिरांग के उपायुक्त जतिन बोरा को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है और गोकुल चंद्र ब्रह्मा को चिरांग का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- पांच दशक बाद चौथे सदन पहुंचेंगे नीतीश?: कैसे विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद में हुई एंट्री; जानें चुनावी सफर

चुनाव से पहले क्यों हुआ यह फेरबदल?
असम में इस साल अप्रैल में 126 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। वर्ष 2023 में हुए परिसीमन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। ऐसे में सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की नई तैनाती कर रही है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल चुनाव से पहले प्रशासनिक कामकाज को तेज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article