फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam flood update situation worsened day by day more than 30 lakh people affected so far latest news update

Assam Flood Update: असम में बाढ़ के कारण और खराब हुए हालात, अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Wed, 29 Jun 2022 10:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 10:39 PM IST
सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बाढ़ के कारण 11 लोगों की और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज हुई मौतों के बाद इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 151 हो गई है।

विज्ञापन
Assam flood update situation worsened day by day more than 30 lakh people affected so far latest news update
असम में बाढ़ का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में बाढ़ के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई। बुधवार को बाढ़ के कारण 12 और लोगों की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 31.5 लाख हो गई है। वहीं, कछार जिले का सिलचर शहर पिछले 10 दिनों से पानी में डूबा हुआ है।

विज्ञापन


12 लोगों की हुई मौत 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बाढ़ के कारण 11 लोगों की और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज हुई मौतों के बाद इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 151 हो गई है। इसके अलावा 26 जिलों में  बाढ़ से प्रभावितो की संख्या बढ़कर 31.54 लाख हो गई है। ये संख्या पिछले दिन 24.92 लाख थी। 
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं नदियां
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि ब्रह्मपुत्र, बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि सिलचर कस्बे के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया है। यहां के निवासियों को भोजन, पीने के पानी और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बेथकुंडी में बांध टूटने के कारण सिलचर पिछले 10 दिनों से जलमग्न है। उन्होंने बताया कि बेथकुंडी में बांध की मरम्मत का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक स्वच्छ पेयजल एवं भोजन पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिलचर के सभी 28 नगर निगम वार्डों में जल जनित रोगों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इतने लोग हुए हैं प्रभावित
गौरतलब है कि बाढ़ से राज्य भर में 79 राजस्व मंडलों के 2,675 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के 3,12,085 लोगों ने 569 राहत शिविरों में शरण ली है। एएसडीएमए के मुताबिक, बाढ़ के कारण कछार के 14.30 लाख लोग सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद बारपेटा में 5.49 लाख लोग और नगांव जिले में 5.19 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण राज्य में पांच तटबंध टूट गए हैं और 177 सड़कें और पांच पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कोकराझार, लखीमपुर, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, तामुलपुर और तिनसुकिया जिलों में बड़े पैमाने पर कटाव की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed