फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Rifles jawan dead, 4 injured in Nagaland IED blast; Updates in Hindi

Nagaland IED Blast: मणिपुर के बाद नगालैंड में असम राइफल्स पर हमला; आईईडी धमाके में एक जवान बलिदान, चार घायल

Mon, 13 Jul 2026 07:08 PM IST
Pavan पीटीआई, कोहिमा
पीटीआई, कोहिमा Published by: Pavan Updated Mon, 13 Jul 2026 07:08 PM IST
सार

नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सोमवार दोपहर हुए आईईडी विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान बलिदान हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Assam Rifles jawan dead, 4 injured in Nagaland IED blast; Updates in Hindi
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान बलिदान हो गया जबकि चार अन्य घायल हैं। मामले में रक्षा विभाग के PRO कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि यह धमाका ऑपरेशन के दौरान असम राइफल्स के वाहनों को निशाना बनाकर किया गया था। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि घायल जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान जाहिर नहीं की है और न ही यह पुष्टि की है कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भोजशाला परिसर: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा शीर्ष कोर्ट; हाईकोर्ट ने बताया था मंदिर; क्या है विवाद?
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स का काफिला सोखुवी इलाके से दीमापुर लौट रहा था। इसी दौरान चुमौकेदिमा जिले के सोखुवी गांव के पास अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में काफिले के वाहन आ गए। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट था। हालांकि, विस्फोट की प्रकृति और इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुमौकेदिमा के पुलिस उपायुक्त निको वेन्यू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट में एक जवान की मौत हुई है और चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है, जो विस्फोट की प्रकृति और उसमें इस्तेमाल किए गए उपकरण की जांच कर रहा है।


कोहिमा स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, हालांकि सुरक्षा कारणों से अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। स्थानीय लोगों को भी कुछ घायल जवानों को निजी वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाने में मदद करते देखा गया। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या यह हमला सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया था। अब तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही किसी उग्रवादी संगठन की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि की गई है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- दुनिया का चौथा सबसे खुशहाल हवाई अड्डा बना हैदराबाद एयरपोर्ट: क्या हैं इसकी खास वजहें, कैसे मिला यह खिताब?

मणिपुर में भी असम राइफल्स को बनाया गया निशाना
इससे पहले मणिपुर के उखरूल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर घातक हमला हुआ था। जिसमें असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और हवलदार सी.एम. सिंह की मौत हो गई थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पूर्वोत्तर में सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed