सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Awareness campaign on EVM-VVPAT in election states, 1.20 lakh voters have participated so far

ECI: चुनावी राज्यों में ईवीएम-वीवीपैट को लेकर जागरुकता अभियान, अब तक 1.20 लाख मतदाताओं को मिला लिया हिस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 11 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों जागरूकता अभियान चला रहा है। इससे अभियान से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा रहा है।

Awareness campaign on EVM-VVPAT in election states, 1.20 lakh voters have participated so far
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) चुनाव वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ईवीएम/वीवीपीएटी जागरूकता अभियान चला रहा है। इससे अभियान से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा सके।

Trending Videos


मंगलवार  तक असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल  के मतदान केंद्रों पर आयोजित ईवीएम प्रदर्शन शिविरों में 12 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। इसके साथ ही 11 लाख से अधिक मतदाताओं ने इन प्रदर्शनों में सांकेतिक मतदान किया। 29 हजार से अधिक मतदान केंद्रों (पीएसएल) को पहले ही एमडीवी (डिजिटल वोटिंग व्हीकल) द्वारा कवर किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  New Delhi: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, साथ में बेटे भी रहे मौजूद


इन राज्यों में है चुनाव
केरल में वामदल, तमिलनाडु में डीएमके, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, असम व पुदुचेरी में भाजपा की अगुवाई वाले राजग के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं, भाजपा के सामने दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में अपनी ताकत साबित करने का अवसर के साथ पश्चिम बंगाल में दशकों से कमल खिलाने की इच्छा भी है। इसके अलावा असम में जीत की हैट्रिक लगाने और पुदुचेरी में राजग की अगुवाई वाली सरकार को बनाए रखने की भी चुनौती होगी। 
 
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीटें स्थिति
पश्चिम बंगाल 294 ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता में।
केरल 140 माकपा के नेतृत्व वाला एलडीएफ की सरकार।
तमिलनाडु 234 द्रमुक के एमके स्टालिन अभी सत्ता में।
असम 126 भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज।
पुडुचेरी 30 AINRC–BJP गठबंधन के एन. रंगसामी सत्ता में।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed