सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bal Thackeray did not use Hindutrva to break parties, says Aaditya

Maharashtra: 'बाल ठाकरे ने पार्टियां तोड़ने के लिए नहीं किया हिंदुत्व का इस्तेमाल', आदित्य का भाजपा पर निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra: उद्धव गुट की शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा बाला साहेब ठाकरे ने कभी भी हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए नहीं किया था। 

Bal Thackeray did not use Hindutrva to break parties, says Aaditya
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने हिंदुत्व का इस्तेमाल कभी भी अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए नहीं किया था। आदित्य मुंबई में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

Trending Videos

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सहयोगियों को जांच एजेंसियां इसलिए निशाना बना रही हैं, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का आदेश सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक धड़े ने शिवसेना (अविभाजित) से बगावत कर ली थी और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। इसके बाद शिवसेना के विभाजन को लेकर दोनों धड़ों ने दबबदल विरोधी कानून के तहत एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका दी। नार्वेकर ने हाल ही में अपने आदेश में कहा था कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। उन्होंने किसी भी धड़े के किसी भी विधायक को अयोग्य नहीं ठहराया था। 

उन्होंने आगे कहा, रवींद्र वायकर, किशोर पेडनेकर, राजन साल्वी को जांच एजेंसियां परेशान कर रही हैं। उन्हें एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। इन नेताओं के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए, वे (उद्धव ठाकरे के) वफादार बने हुए हैं। आदित्य ने पार्टी कार्यकर्ता से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि एक भी 'गद्दार' (इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर उद्धव गुट के द्वारा शिंदे खेमे के लिए किया जाता है)  लोकसभा, विधानसभा या निकाय चुनाव न जीत पाए। 

Bal Thackeray did not use Hindutrva to break parties, says Aaditya
बाल ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, जब मेरे विरोधी मुझे निशाना बनाते हैं तो मैं खुद को उर्जावान महसूस करता हूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि मेरी आलोचना ने उन पर असर किया है और मैं सही रास्ते पर हूं। मेरे दादा (बाल ठाकरे) ने कभी हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीति करने या भ्रष्टाचार करने या पार्टियों को तोड़ने के लिए नहीं किया। नार्वेकर पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह आदेश फर्जी है कि शिंदे का गुट ही असली शिवसेना है। यह आदेश भाजपा के संविधान के मुताबिक लिखा गया था, न कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed