सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bal Thackeray's 99th birth anniversary UBT Shiv Sena demands Bharat Ratna from the central government News In

बाल ठाकरे की 99वीं जयंती: संजय राउत ने की बाला साहब के लिए भारत रत्न की मांग, केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की 99वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने भारत में हिंदुत्व के बीज बोए हैं।

Bal Thackeray's 99th birth anniversary UBT Shiv Sena demands Bharat Ratna from the central government News In
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को शिवसेना के संस्थापक और दिवंगत बाल ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग की। यह बयान बाल ठाकरे की 99वीं जयंती पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दिया। राउत ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने कुछ ऐसे लोगों को भारत रत्न दिया है, जो इसके हकदार नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि बाल ठाकरे, जिन्होंने हिंदुत्व के विचारों को फैलाया, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। 
Trending Videos


भारत में बाल ठाकरे ने बोए हिंदुत्व के बीज-राउत
बाल ठाकरे की जयंती के अवसर पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि बाल ठाकरे को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने हिंदुत्व के बीज इस देश में बोए। उन्होंने कहा कि ठाकरे की जन्म शताब्दी एक साल दूर है और इस शताब्दी से पहले उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाल ठाकरे को भारत रत्न मिलेगा, तो इससे वीर सावरकर को भी सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत की मांग को सांसद अरविंद सावंत का समर्थन
संजय राउत की इस मांग को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने देश को हिंदुत्व के वास्तविक आदर्श दिखाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, जो खुद को हिंदुत्व समर्थक कहती है उन्हें यह सम्मान देना चाहिए।

राउत ने एकनाथ शिंदे पर किया कटाक्ष
संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर कटाक्ष किया। साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे की पार्टी को चीनी पटाखों से तुलना की, जो फूटते नहीं हैं, बल्कि बस चिंगारी छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि असली शिवसेना मातोश्री में है। बता दें कि मातोश्री ठाकरे परिवार का बांद्रा स्थित घर है और वहां उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed