फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandyopadhyay, Ghosh Dastidar meet Birla; discuss seating arrangements in LS: Sources

TMC के बागी सांसदों को मिलेगी संसदीय मान्यता?: बिरला से मुलाकात के क्या हैं मायने, अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा

Tue, 14 Jul 2026 08:45 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर संसद में बैठने की व्यवस्था और नए संसद भवन में पार्टी कार्यालय देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब एनसीपीआई को संसदीय मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है और टीएमसी ने 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी कर रही है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bandyopadhyay, Ghosh Dastidar meet Birla; discuss seating arrangements in LS: Sources
लोकसभा अध्यक्ष के साथ टीएमसी का बागी समूह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संसद के निचले सदन में पार्टी के 20 सांसदों के बैठने की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से हुई मुलाकात के दौरान नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के नेताओं ने नए संसद भवन में पार्टी कार्यालय आवंटित करने के मुद्दे पर भी बातचीत की।
विज्ञापन


टीएमसी के बागी सांसदों ने बिरला को क्या बताया?
टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए सांसदों ने ओम बिरला को बताया कि उन्होंने सुदीप बंद्योपाध्याय को अपना सदन नेता, शताब्दी रॉय को उपनेता और काकोली घोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सत्र से पहले हुई मुलाकात
यह मुलाकात संसद के मानसून सत्र से पहले हुई है। साथ ही यह उस समय हुई है, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में एनसीपीआई को एक घटक दल के रूप में संसदीय मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है। 

अमित शाह से भी मुलाकात की?
एक सूत्र ने बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।सूत्रों के अनुसार, एनसीपीआई जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को संसदीय मान्यता देने के लिए औपचारिक पत्र सौंप सकती है। पार्टी के नेता 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगेगी कटीली बाड़: बंगाल सरकार ने BSF को सौंपी 1024 एकड़ जमीन, CM शुभेंदु ने क्या कहा?


लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीएमसी ने पार्टी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए याचिकाएं दाखिल की हैं।

अभिषेक बनर्जी ने क्या लोकसभा अध्यक्ष से क्या मांग की?
  • लोकसभा में टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से मुलाकात कर 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंपी हैं।
  • इन याचिकाओं में संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत बागी सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की गई है।
  • अभिषेक बनर्जी ने दलील दी है कि इन सांसदों ने दूसरी पार्टी में शामिल होकर स्वेच्छा से टीएमसी की सदस्यता छोड़ दी है। इसलिए वे अयोग्य घोषित किए जाने के योग्य हैं।
  • उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया है कि खुद को टीएमसी से अलग गुट बताने वाले किसी भी समूह को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दी जाए।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सांसदों और लोकसभा अध्यक्ष के बीच हुई बैठक में सदस्यता रद्द करने वाली याचिकाओं का मुद्दा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed