सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh Polls PM Modi congratulates Tarique Rahman, hints at strengthening India-Bangladesh ties

बांग्लादेश में BNP की शानदार जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिले बड़े जनादेश पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत लोगों के भरोसे को दर्शाती है और भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।

Bangladesh Polls PM Modi congratulates Tarique Rahman, hints at strengthening India-Bangladesh ties
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। ऐसे में अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।

Trending Videos


इसके साथ पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



ये भी पढ़ें:- Tarique Rahman: 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेल

बांग्लादेश चुनाव और बीएनपी का प्रदर्शन
बता दें कि बांग्लादेश में जारी सत्ता के लिए संघर्ष और घमासान के 18 महीनें के बाद हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बड़ा जनादेश मिला। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीएनपी को दो तिहाई बहुमत मिले है। वहीं जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अभी तक केवल 73 सीटें मिली हैं। 

खरगे ने भी तारिक रहमान को दी बधाई
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में BNP को बड़ा जनादेश: ‘डार्क प्रिंस’ तारिक रहमान बनेंगे अगले पीएम? चुनाव से मतदान तक 10 अहम बातें

क्या है सीटों का समीकरण, समझिए
बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, में कुल 300 सीटें हैं। इनमें से 299 सीटों पर मतदान हुआ। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी होती हैं। इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का बंटवारा 300 सामान्य सीटों पर पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed