सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP President Nitin Naveen target Mamata government TMC snatched people land and gave it infiltrators

Bengal: 'टीएमसी ने लोगों की भूमि छीन घुसपैठियों को दी', भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ममता सरकार पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घुसपैठियों को बसाकर बंगाल की जनसांख्यिकी बदली गई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर हालात सुधारे जाएंगे और घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। तुष्टीकरण और अव्यवस्था के कारण राज्य के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।

Bengal BJP President Nitin Naveen target Mamata government TMC snatched people land and gave it  infiltrators
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : एक्स/भाजपा
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दे दी, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बनने पर, वह जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को ठीक करेगी और घुसपैठियों को बाहर निकालेेगी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तृणमूल की तुष्टीकरण की राजनीति और अराजकता के कारण बंगाल के निवासियों को राज्य छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा।

Trending Videos


उन्होंने तृणमूल सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में बसने में मदद करने का आरोप लगाया। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बंगाल का विशेष स्थान है। यहां विकास की रफ्तार धीमी हो गई है। तृणमूल सरकार ने राज्य की पहचान व जनसांख्यिकी को बदल दिया है।  उन्होंने कहा, पहले कांग्रेस थी, फिर वामपंथी और अब तृणमूल। जो राज्य कभी उद्योगों से लेकर संस्कृति तक हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता था, वह अब अंधकार में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन ने टीएमसी नेताओं को दी चेतावनी
नवीन ने तृणमूल नेताओं व गुंडागर्दी करने वालों को चेतावनी देते हुए कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। जब आम जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरती है, तो कोई नेता या गुंडा कुछ नहीं कर सकता, वे या तो जेल जाएंगे या घर में दुबक जाएंगे। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि राज्य में नारदा, सारदा, स्कूल नौकरियों, नगर निगम की भर्ती, कोयला और राशन घोटाले सभी तृणमूल शासनकाल में हुए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरका बनने पर इन सभी घोटालों के दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

टीएमसी का समझाया अर्थ, जानिए क्या कहा?
टीएमसी का अर्थ समझाया भाजपा अध्यक्ष ने कहा, तृणमूल में ‘टी’ का अर्थ है तोलाबाजी व तुष्टीकरण, ‘एम’ का अर्थ है माफियाराज व महिलाओं पर अत्याचार और ‘सी’ का अर्थ है करप्शन व रिश्वतखोरी। नवीन ने जोर देकर कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों व व्यापार एवं आपूर्ति जैसे अन्य क्षेत्रों में सिंडिकेट-राज को समाप्त कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed