सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor CV Ananda Bose statement on Messi event chaos Salt Lake Stadium in Kolkata

Kolkata Messi Event: 'मेरी रिपोर्ट तैयार, अभी खुलासा नहीं', मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर बोले राज्यपाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलाकात Published by: लव गौर Updated Sun, 14 Dec 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Kolkata Messi Event: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में शनिवार को मची अफरा-तफरी पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

Bengal Governor CV Ananda Bose statement on Messi event chaos Salt Lake Stadium in Kolkata
कोलकाता स्टेडियम में मेसी के इवेंट की अव्यवस्था पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी से जुड़े कार्यक्रम में शनिवार (13 दिसंबर) को मची अफरा-तफरी को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में गठित समिति से भी मुलाकात की है, जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर रहे हैं। इस समिति में मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं और सभी मिलकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Trending Videos


राज्यपाल ने कहा कि यह घटना हम सभी के लिए एक “आंख खोलने वाली” है। इसने न केवल कोलकाता बल्कि हर जगह के फुटबॉल प्रेमियों को शर्मसार किया है। भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के लिए भीड़ प्रबंधन को लेकर एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने साफ शब्दों में कहा कि जब किसी निजी संस्था को खेलों का व्यावसायीकरण करने और उससे मुनाफा कमाने की अनुमति दी जाती है, तो उसकी कीमत आम जनता को नहीं चुकानी चाहिए। इस मामले में प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े बड़े सवाल खड़े होते हैं, साथ ही लोगों के मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों का भी मुद्दा सामने आता है।

राज्यपाल ने की रिपोर्ट तैयार, जानिए क्या कहा?
राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने कुछ पीड़ितों से भी बातचीत की है और उनके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट जल्द ही संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। हालांकि उन्होंने फिलहाल रिपोर्ट की सामग्री सार्वजनिक करने से इनकार किया और कहा कि फील्ड विजिट के बाद रिपोर्ट औपचारिक रूप से सौंप दी जाएगी। अपने बयान में उन्होंने कहा, "कुछ पीड़ितों से चर्चा करने के बाद मेरी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी, और मैं अभी इसकी सामग्री का खुलासा नहीं करना चाहता, लेकिन मेरी रिपोर्ट लगभग तैयार है। इस फील्ड विजिट के बाद, मैं अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करूंगा।"


राज्यपाल ने ठोस कदमों का भी जिक्र किया
इसी के साथ राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि इस मामले में कई सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “इस पूरे मामले की न्यायिक जांच शामिल है। दूसरा, कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तारी। तीसरा, जनता की चुकाई गई टिकट राशि वापस की जानी चाहिए। चौथा, आयोजकों के बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करना। पांचवां, हर शहर में, खासकर कोलकाता में, भीड़ प्रबंधन के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू होना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: Kolkata Messi Event: मेसी के दौरे पर स्टेडियम में तोड़फोड़, पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए एक बीमा योजना भी अनिवार्य की जानी चाहिए, जिसमें दर्शकों का बीमा किया जाए और उसका प्रीमियम आयोजक की तरफ से चुकाया जाए।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed