सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru real estate businessman Confident Group chairman CJ Roy suicide case SIT investigation news

बंगलूरू में कारोबारी की मौत पर संशय बरकरार: SIT खंगाल रही दस्तावेज, सगे-संबंधियों से पूछताछ जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआईची कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी जे रॉय की मौत की जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस को लाल स्याही से लिखा नौ पन्नों का नोट मिला है। रॉय ने 30 जनवरी को आयकर विभाग की पूछताछ के दौरान खुदकुशी की थी। वह मानसिक तनाव में थे। पुलिस अब उनके करीबियों और स्टाफ के बयान दर्ज कर रही है।

Bengaluru real estate businessman Confident Group chairman CJ Roy suicide case SIT investigation news
कारोबारी ने की आत्महत्या। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन सी जे रॉय के आत्महत्या के मामले में एसआईटी की जांच टीम उन तमाम कागजातों और दस्तावेजों को खंगाल रही है, जो उन्हें जांच के दौरान मिले हैं। इन दस्तावेजों में सबसे अहम नौ पन्नों का लाल स्याही से लिखा एक नोट है। पुलिस को संदेह है कि रियल एस्टेट कारोबारी सी जे रॉय ने यह नोट खुद लिखा था।
Trending Videos


पुलिस ने क्या कहा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल रॉय के परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों से मिले है और कई कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इन नौ पन्नों के नोट में अलग-अलग मौकों पर हुई कई बातों और मुद्दों का जिक्र है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है, इसलिए इन मुद्दों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है। अभी तक किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप या एंगल सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगलूरू: आयकर छापे के बाद कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कंपनी पर बार-बार पड़ रही थी रेड

क्या है मामला?
अधिकारी ने साफ किया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और नए नतीजे सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जांच के हिस्से के रूप में रॉय से जुड़े तमाम लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सी जे रॉय ने 30 जनवरी को बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास अपने ऑफिस में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी थी।

जांच में जुटी एसआईटी टीम
यह घटना उस दिन हुई जब केरल के आयकर अधिकारियों की एक टीम पिछले तीन दिनों से उनसे पूछताछ कर रही थी। रॉय पिछले साल दिसंबर से ही आयकर विभाग की जांच के दायरे में थे। उस दौरान उनके ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी हुई थी। हालांकि, छापेमारी में क्या मिला, इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि एसआईटी ने आयकर अधिकारियों से पूछताछ की है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, रॉय काफी मानसिक तनाव में थे और एक मनोचिकित्सक से सलाह ले रहे थे। एसआईटी ने उनके ऑफिस स्टाफ से भी पूछताछ की है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed