सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Barh Constituency Gyanendra Kumar Singh, Siyaram Singh, Karnveer Singh

सीट का समीकरण: जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा या राजद का खुलेगा खाता?ऐसा है बाढ़ विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात बाढ़ सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
Bihar Election Barh Constituency Gyanendra Kumar Singh, Siyaram Singh, Karnveer Singh
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सियासी दलों का प्रचार भी पूरे जोर पर है। हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बाढ़ विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से  भाजपा ने डॉ सियाराम सिंह को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने कर्णवीर  सिंह यादव और जनसुराज ने महेश प्रसााद सिंह को टिकट दिया है। 

Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज बाढ़ विधानसभा सीट की बात करेंगे। बाढ़ सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुआ था। 

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस की राणा श्योलाख पति सिन्हा को जीत मिली।

1957-  कांग्रेस के रामयतन सिंह को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के राणा श्योलाख पति सिन्हा को जीत मिली। 

1967-  जनक्रांति दल के टी पी सिंह को जीत मिली। 

1969-   कांग्रेस के राणा श्योलाख पति सिन्हा को जीत मिली। 

1972-  कांग्रेस के द्वारिका नाथ सिंह को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के राणा श्योलाख पति सिन्हा को जीत मिली।

1980 - निर्दलीय उम्मीदवार विश्वा मोहन चौधरी को जीत मिली। 

1985-   कांग्रेस के भुनेश्वर सिंह यादव को जीत मिली। 

1990 -  जनता दल के विजय कृष्णा सिंह को जीत मिली। 

1995-  जनता दल के विजय कृष्णा सिंह को लगातार दूसरी जीत मिली। 

2000- समता पार्टी के भुनेश्वर सिंह यादव को जीत मिली। 

फरवरी 2005-  जदयू की लवली आंनद को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005-  जदयू के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को जीत मिली। 

2010-  जदयू के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को जीत मिली।  

2015-  भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह  को जीत मिली। 

2020-  भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह दोबार यहां से जीत मिली।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed